वीडियो वायरल : पाकिस्तान में गले लगाकर प्यार का इजहार कर रहे थे छात्र-छात्रा, विश्वविद्यालय ने किया निष्कासित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के एक शीर्ष विश्वविद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसके बाद विश्वविद्यालय ने दोनों विद्यार्थियों को निष्कासित कर दिया। दरअसल, विश्वविद्यालय की ही एक छात्रा ने सभी के सामने घुटने पर बैठकर छात्र को प्रपोज कर दिया, जिसके बाद छात्र ने छात्रा को गले लगा लिया। बस! फिर क्या था, मौके पर मौजूद अन्य विद्यार्थियों ने इस प्रेम प्रस्ताव का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसका अंजाम अब इन प्रेमी जोड़े को भुगतना पड़ा।
बता दें घटना के बाद लाहौर विश्वविद्यालय की विशेष अनुशासन समिति ने शुक्रवार को बैठक कर दोनों विद्यार्थियों को तलब किया था, लेकिन दोनों ही अनुपस्थित रहे। इसके बाद समिति ने छात्र और छात्रा दोनों को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर यूनिवर्सिटी या उसके किसी भी परिसर में उनके प्रवेश पर रोक लगा दी। इस मामले पर लाहौर विश्वविद्यालय का कहना है कि दोनों विद्यार्थियों ने गलत व्यवहार किया है और विश्वविद्यालय के नियमों का उल्लंघन किया है।
The University of Lahore has expelled both students Hadiqa Javed and Shehryar Ahmed for embracing, giving flowers and presenting each other on the campus.
विज्ञापन विज्ञापन
What's your take on Proposal? #UniversityOfLahore #proposal pic.twitter.com/KLILurngBi — Hamza Javed (@hamzajaved261) March 12, 2021
विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किया एक पत्र
वायरल वीडियो में छात्रा एक घुटने के बल जमीन पर बैठी और हाथों में गुलाब का गुलदस्ता लिए हुए लड़के को प्रेम प्रस्ताव देती हुई दिखी। इसके बाद छात्र गुलदस्ता लेता है और लड़की को गले लगा लेता है। वहीं, आसपास मौजूद अन्य विद्यार्थी दोनों का हौसला बढ़ाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक पत्र भी जारी किया, जिसमें लिखा है कि अनुशासन समिति ने पाया कि दोनों विद्यार्थियों ने नियमों को तोड़ा है। समिति ने उन्हें शुक्रवार को बुलाया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। दोनों ने गलत व्यवहार कर नियमों का उल्लंघन किया है।
University of Lahore administration purportedly expelled Hadiqa and Shehryar from university for publicly going for marriage proposal & momentary display of affection. University says both students violated code of conduct and committed gross misconduct in the university. pic.twitter.com/MDIVJ4Mk9U
— Zahid Gishkori (@ZahidGishkori) March 12, 2021
उल्लेखनीय है कि दोनों को विश्वविद्यालय द्वारा निष्कासित किए जाने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने मोहब्बतें फिल्म से अमिताभ बच्चन की तस्वीर पोस्ट करके लिखा, ‘लाहौर विश्वविद्यालय के प्रधानाध्यापक।’ दरअसल इस फिल्म में अमिताभ गुरुकुल के प्रधानाध्यापक हैं और इस किरदार में वह प्रेम के खिलाफ हैं। वहीं, पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी ने विश्वविद्यालय की कार्रवाई को बकवास कहा।