फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan-Afghanistan tension counters Taliban allegations says US drones do not fly from our soil

Pakistan-Afghanistan: तालिबान के आरोपों पर पाकिस्तान का पलटवार, कहा- हमारी जमीन से नहीं उड़ते अमेरिकी ड्रोन

Mon, 03 Nov 2025 10:36 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 03 Nov 2025 10:36 PM IST
सार

पाकिस्तान ने अफगान तालिबान के उस आरोप को खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी ड्रोन उसके क्षेत्र से अफगानिस्तान में हमले कर रहे हैं। पाक सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि यह दावा झूठा है। 

विज्ञापन
Pakistan-Afghanistan tension counters Taliban allegations says US drones do not fly from our soil
पाकिस्तान और अफगानिस्तान का झंडा - फोटो : Freepik

विस्तार

पाकिस्तान ने सोमवार को अफगान तालिबान के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि अमेरिकी ड्रोन अफगानिस्तान पर हमले पाकिस्तान की ज़मीन से कर रहे हैं। पाक सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इन आरोपों को 'बेहद निराधार' बताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच ऐसा कोई समझौता नहीं है जो उसे अफगानिस्तान में हमलों की अनुमति देता हो।
विज्ञापन


सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक चौधरी ने वरिष्ठ पत्रकारों के एक समूह से बातचीत में कहा कि यह आरोप पूरी तरह झूठा है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वार्ता, सीमा पार हमलों, आतंकवाद-रोधी अभियानों और आतंकियों के वित्तीय ठिकानों पर चर्चा चल रही है। चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान का रुख साफ है। आतंकवाद से निपटना हमारी प्राथमिकता है, और हम किसी भी गलत दावे को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


भारत को लेकर भी चौधरी का बयान
पत्रकारों से बातचीत में चौधरी ने दावा किया कि भारत समुद्री सीमा पर एक फर्जी सैन्य कार्रवाई की साजिश रच सकता है और बाद में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह कह सकता है कि उसने आतंकियों की साजिश नाकाम कर दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान किसी भी ऐसी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। चौधरी का यह बयान भारत-पाक तनावपूर्ण संबंधों के बीच एक बार फिर विवाद बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भारत और बहरीन के बीच बड़े व्यापार समझौते पर वार्ता शुरू, निवेश और रक्षा सहयोग पर भी सहमति

अफगानिस्तान से वार्ता पर बोलते हुए चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान का एकमात्र एजेंडा आतंकवाद है। उन्होंने बताया कि तेहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) अफगान सरजमीं का इस्तेमाल कर पाकिस्तान के खिलाफ हमले कर रही है। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान से शांति समाधान के लिए बातचीत की कोशिश की, लेकिन अगर वार्ता विफल होती है तो पाकिस्तान हर संभव कदम उठाकर आतंकवाद को खत्म करेगा।


आतंकवाद पर ऑपरेशन
चौधरी ने बताया कि इस साल अब तक 62,113 इंटेलिजेंस आधारित अभियानों में 1,667 आतंकियों को मार गिराया गया है, जिनमें 128 अफगान नागरिक शामिल हैं। इन अभियानों में 582 पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मी भी शहीद हुए। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और अपराधियों के बीच एक गठजोड़ है जो राजनीति का आवरण ओढ़कर सक्रिय है। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि खैबर पख्तूनख्वा सीमा क्षेत्र में 11,000 एकड़ भूमि पर पोस्ता की खेती होती है और जब सुरक्षा बलों ने इस पर कार्रवाई की तो उन्हें कड़ा प्रतिरोध झेलना पड़ा।

तालिबान पर दोहा समझौते का उल्लंघन
अंत में चौधरी ने याद दिलाया कि अफगान तालिबान ने दोहा समझौते के दौरान अमेरिका से वादा किया था कि काबुल में एक व्यापक प्रतिनिधित्व वाली सरकार बनाई जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इसी कारण क्षेत्र में अस्थिरता बनी हुई है और पाकिस्तान अपने हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाता रहेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed