फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan A Sikh youth has been killed by an unidentified person in Peshawar

पाकिस्तान: ननकाना साहिब पर हमले के बाद पेशावर में सिख युवक की हत्या

Sun, 05 Jan 2020 03:14 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 05 Jan 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Pakistan A Sikh youth has been killed by an unidentified person in Peshawar

पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए पथराव के बाद एक बार फिर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया है। पेशावर में एक सिख युवक की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक का शव चामकानी थाना क्षेत्र में मिला। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इससे पाकिस्तान में रह रहे सिख समुदाय में आक्रोश बढ़ने के आसार हैं। हाल में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर कुछ उपद्रवियों ने पथराव करते हुए नाम बदलने तक की चेतावनी जारी की थी। 
विज्ञापन


क्षेत्र में तनाव को देखते हुए शनिवार को प्रशासन ने सिखों को नगर कीर्तन करने की अनुमति नहीं दी थी। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में अब भी तनाव बरकरार है जिसके कारण नगर कीर्तन की इजाजत नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने खारिज की गुरुद्वारा ननकाना साहिब की बेअदबी की खबरें

पाकिस्तान ने गुरुद्वारा ननकाना साहिब की बेअदबी की खबरों को खारिज किया है। पाक सरकार ने शनिवार को कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के जन्मस्थान को किसी ने छुआ नहीं है और न ही उसे कोई नुकसान पहुंचाया है तथा सिख धर्म के पवित्र स्थलों में से एक में तोड़फोड़ किए जाने के दावे गलत हैं।



पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पंजाब प्रांत के प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि वहां शुक्रवार को दो मुस्लिम समूहों के बीच झड़प हुई थी। उक्त झगड़ा चाय की एक दुकान पर किसी मामूली घटना को लेकर हुई और जिला प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed