{"_id":"5cdeb783bdec220755418375","slug":"pakistan-a-sikh-person-is-giving-discount-to-muslims-in-month-of-ramzan-in-peshawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सद्भाव और भाईचारे का संदेश, एक सिख पाकिस्तान में शांति के लिए रोजेदारों को दे रहा खास छूट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सद्भाव और भाईचारे का संदेश, एक सिख पाकिस्तान में शांति के लिए रोजेदारों को दे रहा खास छूट
Fri, 17 May 2019 07:10 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 17 May 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में रोजोदार मुसलमानों को इफ्तार परोसते सिख समुदाय के लोग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के एक कबायली जिले में एक सिख व्यापारी रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम रोजेदारों खरीदारी को छूट दे रहा है, जो कि अशांत क्षेत्र में शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष सद्भाव के तौर पर देखा जा रहा है।
खैबर पख्तूनख्वा के जमरूद तहसील में नारंज सिंह की एक दुकान है, जहां वे सरकार की कीमत नियंत्रण समिति द्वारा तय दर से बेहद कम कीमत पर जरूरी सामान बेच रहे हैं। खाद्य वस्तुएं मूल दर से 10 से 30 रुपये कम कीमत पर बिक रही हैं।
सिंह ने कहा कि वह इसे "परोपकार का काम" मानते हैं और वह मुस्लिमों एवं अल्पसंख्यक सिख समुदाय के बीच शांति एवं बंधुत्व को बढ़ावा देने के लिये विशेष सद्भाव के तहत यह सब कर रहे हैं।
विज्ञापन
पेशावर में रहने वाले ज्यादातर सिख वैसे परिवारों से आते हैं जो इससे पहले संघ शासित कबायली क्षेत्र (एफएटीए) के अलग-अलग हिस्सों में रहते थे। बाद में वे पेशावर आ गये और यहीं व्यापार शुरू कर दिया।
जाने माने सिख धार्मिक नेता एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता चरणजीत सिंह को पिछले साल मई में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शहर के बाहरी इलाके में स्कीम चौक पर गोली मार दी गयी थी।