{"_id":"633adb16072b7f07be336743","slug":"pakistan-56-year-old-man-married-five-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: 11 बच्चों के पिता 56 साल के शख्स ने की पांचवीं शादी, परिवार में हैं कुल 62 लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: 11 बच्चों के पिता 56 साल के शख्स ने की पांचवीं शादी, परिवार में हैं कुल 62 लोग
Mon, 03 Oct 2022 06:22 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , इस्लामाबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 03 Oct 2022 06:22 PM IST
सार
डेली पाकिस्तान के मुताबिक, एक यूट्यूबर के माध्यम से ही पाकिस्तान के रहने वाले इस शख्स और उसकी कहानी लोगों के सामने आई।
विज्ञापन
Pakistan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में रहने वाला 56 साल के शख्स ने ऐसा है कारनामा किया है कि जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि 11 बच्चों के पिता ने पांचवीं शादी कर डाली। इस शख्स की दस बेटियां और एक बेटा है। 40 पोते मिलाकर कुल 62 सदस्यों से भरपूर ये परिवार घर में नए सदस्य का स्वागत कर रहा है।
विज्ञापन
डेली पाकिस्तान के मुताबिक, एक यूट्यूबर के माध्यम से ही पाकिस्तान के रहने वाले इस शख्स और उसकी कहानी लोगों के सामने आई। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही शौकत नाम के इस शख्स ने पांचवीं शादी की है। इन शादियों के पीछे का कारण बेटियों का अकेलापन बताया जा रहा है। उसकी चार पत्नियां अब इस दुनिया में नहीं है।
विज्ञापन
डेली पाकिस्तान के मुताबिक, शौकत ने बताया कि कैसे उसकी दो अविवाहित बेटियों ने जोर देकर कहा कि वह एक आखिरी बार शादी कर लें और घर बसा लें। कुल 11 बच्चों के पिता शौकत अपनी जिंदगी में बेहद खुश है और अब अपनी पांचवीं शादी पर ध्यान दे रहा है। बताया जा रहा है कि शौकत के कुल 11 बच्चों में से 9 बच्चों की शादी हो चुकी है, दो बेटियों की अभी शादी होना बाकी है। परिवार में 40 पोते, 11 बच्चे, बहू, दामाद सब मिलाकर कुल 62 सदस्य हैं।
विज्ञापन