फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan : 26 11 Mumbai Attack Master Mind Sajid Mir Was Alive, ISI Called This Most Wanted Dead, This Conspiracy To Get Out From FATF Grey List

पाखंडी पाकिस्तान की खुली पोल : 26/11 मुंबई हमले का मास्टर माइंड साजिद मीर जिंदा, आईएसआई ने मोस्ट वांटेड को बताया था 'मुर्दा'

Sat, 25 Jun 2022 05:48 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 25 Jun 2022 05:48 AM IST
सार

साजिद मीर 2010 तक लश्कर-ए-ताइबा के ऑपरेशन चीफ जकी-उर-रहमान लखवी की सुरक्षा का जिम्मा संभालता था। वह विदेश में न सिर्फ आतंकियों को रिक्रूट करता था बल्कि पाकिस्तान में आतंकवादी शिविर चलाता था। 

विज्ञापन
Pakistan : 26 11 Mumbai Attack Master Mind Sajid Mir Was Alive, ISI Called This Most Wanted Dead, This Conspiracy To Get Out From FATF Grey List
मुंबई हमला - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तान ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के सूत्रधार साजिद मीर को हिरासत में लिया है। इससे पहले कुख्तात पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने एफबीआई की ओर से मोस्ट वांटेड घोषित साजिद की मौत होने का दावा किया था। विशेषज्ञों के मुताबिक एफएटीएफ की ग्रे सूची से निकलने के लिए पाकिस्तान ने मीर को सजा दिलाने का नाटक किया है।

विज्ञापन


निक्केई एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, एफबीआई के एक अधिकारी ने बताया है कि मीर पाकिस्तान में जिंदा है, हिरासत में है और उसे सजा सुनाई गई है। मीर को मोस्ट वांटेड सूची में शामिल करते हुए एफबीआई ने 2011 में उस पर 50 लाख डॉलर का इनाम रखा था। अमेरिका और भारत दोनों ही एक दशक से उसे खोज रहे हैं। लश्कर सरगना हाफिज सईद के करीब साजिद को मुंबई हमले की योजना बनाने वाले डेविड कोलमैन हेडली और अन्य आतंकवादियों का हैंडलर माना जाता है।
विज्ञापन


पाकिस्तान का असल मंसूबा
पाकिस्तान साजिद मीर की गिरफ्तारी से दिखाना चाहता है कि वह आतंकवाद के खिलाफ काम कर रहा है। इस गिरफ्तारी को एफएटीएफ की ग्रे सूची से बाहर निकलने की प्लानिंग कहा जा रहा है। पाकिस्तान जून 2018 से ही एफएटीएफ की ग्रे सूची में शामिल है। इस बार जर्मनी में हुई बैठक में एफएटीएफ ने कहा था कि वह पाकिस्तान का जमीनी परीक्षण करने के बाद उसे ग्रे सूची से बाहर करने का फैसला करेगी। ऐसे में पाकिस्तान दिखाना चाहता है कि वह आतंकवाद के खिलाफ खुलकर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखवी का सुरक्षा प्रमुख था साजिद
साजिद मीर 2010 तक लश्कर-ए-ताइबा के ऑपरेशन चीफ जकी-उर-रहमान लखवी की सुरक्षा का जिम्मा संभालता था। वह विदेश में न सिर्फ आतंकियों को रिक्रूट करता था बल्कि पाकिस्तान में आतंकवादी शिविर चलाता था। वह आईएसआई के इंडियन मुजाहिदीन ऑपरेशन का भी हिस्सा था, जिसे कराची प्रोजेक्ट कहा जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed