फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan 19 people die in rain related incidents

Pakistan: पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ से 19 लोगों की मौत, शहरों में भरा पानी

Tue, 26 Jul 2022 10:13 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 26 Jul 2022 10:13 PM IST
सार

पाकिस्तान में रविवार रात से ही भारी बारिश हो रही है। मानसून की भारी बारिश के प्रभावों को कम करने के लिए अधिकारी हाथ-पांव मार रहे हैं। भारी बारिश ने शहरों में पानी भर दिया है और देशभर में अचानक बाढ़ आ गई है। 
 

विज्ञापन
Pakistan 19 people die in rain related incidents
पाकिस्तान में भारी बारिश के बाद बाढ़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में मूसलधार बारिस के कारण आई बाढ़ में करीब 19 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें देश के वाणिज्यिक केंद्र कराची में कम से कम एक दर्जन लोग शामिल हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पाकिस्तान में रविवार रात से ही भारी बारिश हो रही है। मानसून की भारी बारिश के प्रभावों को कम करने के लिए अधिकारी हाथ-पांव मार रहे हैं। भारी बारिश ने शहरों में पानी भर दिया है और देशभर में अचानक बाढ़ आ गई है। 
विज्ञापन

 
वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि कराची में 12 और सबसे अधिक प्रभावित बलूचिस्तान प्रांत में चार सहित देश में कुल 19 मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के ने बलूचिस्तान में हब पुलस और तीन अन्य पुलों को बहा दिया है, जिससे यात्री बारिस में फंस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कराची में ईधी वेलफेयर ट्रस्ट के एक अधिकारी ने कहा कि कम से कम छह लोग बिजली की चपेट में आ गए, जबकि छह अन्य खुले मैनहोल में डूब गए और निचले इलाकों में नदियों में पानी भर गया। 

कराची और दक्षिणी सिंध प्रांत के अन्य हिस्सों में बारिश के कारण बिजली गुल होने, रिहायशी इलाकों और नालों में पानी भर जाने का सामना कर रहे  लोगों के कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए हैं। 
 
एक दिन पहले हुई बारिश के बाद सिंध सरकार ने सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया। मानसून की बारिश के पहले दौर में देश में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 185 लोग मारे गए, जिसमें बलूचिस्तान सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांत था, जहां लगभग 85 लोगों के हताहत होने की सूचना थी। 


रविवार तड़के शुरू हुई बारिश मंगलवार तक रुक-रुक कर होती रही और कराची शहर में 215 मिलीमीटर तक बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कराची और सिंध के निचले इलाकों में बुधवार देर रात तक मध्यम से भारी बारिश होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed