फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak woman Seema Haider's first husband seeks Indian govt's help to reunite with children

Pakistan: सीमा हैदर के पहले पति गुलाम ने भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार, मांगी बच्चों की कस्टडी

Sat, 18 Jan 2025 08:57 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 Jan 2025 08:57 PM IST
सार

Pakistan: गुलाम हैदर ने हाल ही में एक वीडियो संदेश के जरिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से 'न्याय' की अपील की। गुलाम ने दावा किया कि वह 2023 के अंत से अपने बच्चों की हिरासत (कस्टडी) प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं और इसलिए उन्होंने पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता और वकील अंसार बर्नी की मदद ली है।

विज्ञापन
Pak woman Seema Haider's first husband seeks Indian govt's help to reunite with children
गुलाम हैदर और सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने भारत सरकार से मदद की अपील की है। उनका कहना है कि वह अपने बच्चों से मिलना चाहते हैं और उनकी हिरासत हासिल करना चाहते हैं। सीमा हैदार 2023 में अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थीं। तबसे वह यहां अपने प्रेमी के पास रह रही हैं। 

विज्ञापन


सीमा पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकबाबाद की रहने वाली हैं। वह मई 2023 में अपने बच्चों के साथ कराची से नेपाल होते हुए भारत आईं थीं। जुलाई में भारतीय अधिकारियों ने उन्हें उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भारतीय नागरिक सचिन मीणा के साथ पाया था। सीमा और सचिन की मुलाकात 2019 में ऑनलाइन गेम पब्जी खेलते समय हुई थी। दोनों को जुलाई 2023 में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। सीमा पर भारत में अवैध प्रवेश का आरोप है, जबकि सचिन पर अवैध अप्रवासी को शरण देने का आरोप है। 
विज्ञापन


गुलाम हैदर ने हाल ही में एक वीडियो संदेश के जरिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से 'न्याय' की अपील की। गुलाम ने दावा किया कि वह 2023 के अंत से अपने बच्चों की हिरासत (कस्टडी) प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं और इसलिए उन्होंने पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता और वकील अंसार बर्नी की मदद ली है। पिछले साल फरवरी में बर्नी ने पु्ष्टि की थी कि गुलाम हैदर ने उनसे मदद मांगी थी और भारतीय वकील को भारतीय अदालतों में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए नियुक्त किया था। उन्होंने कहा, सभी प्रक्रियाओं के बाद हमने भारतीय वकील अली मोमिन को नियुक्त किया और भारतीय अदालतों में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए 'पावर ऑफ अटॉर्नी' (कानूनी दस्तावेज) भेजी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि मामला शुरू हुआ है या नहीं। गुलाम हैदर ने कहा, एक साल हो गया है, मेरा केस कोर्ट में लंबित है और मैंने 2023 के बाद से अपने बच्चों को नहीं देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
उन्होंने कहा, मैं भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से न्याय की अपील करता हूं। गुलाम हैदर ने आरोप लगाया कि उनके बच्चे उनकी मां के कारण भारत में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, वह उनके जबरन नाम और धर्म बदलने की कोशिश कर रही हैं। गुलाम हैदर सऊदी अरब में काम कर रहे थे, जब सीमा यूएई और नेपाल से होते हए भारत भागने का फैसला लिया। मई 2023 में सभी चार बच्चे सात साल से कम उम्र के थे। 


बीबीसी के साथ एक इंटरव्यू में सीमा ने कहा था कि उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया है। उन्होंने पाकिस्तान लौटने से इनकार कर दिया था। सीमा का दावा है कि उनके बच्चे भी हिंदू धर्म अपना चुके हैं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सीमा ने दावा किया कि वह सचिन एक बच्चे की मां बनने की उम्मीद कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed