फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak successfully conducts test launch of surface-to-surface ballistic missile Shaheen-1

भारत की 'अग्नि' से जला पाक, परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया

Mon, 18 Nov 2019 05:10 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अमित कुमार Updated Mon, 18 Nov 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Pak successfully conducts test launch of surface-to-surface ballistic missile Shaheen-1
'शाहीन-1' मिसाइल - फोटो : Social Media

भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके पाकिस्तान का हथियार प्रेम खत्म नहीं हो रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को उसने सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण करने का दावा किया है। यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पाक सेना का दावा है कि यह मिसाइल किसी भी तरह के विस्फोटक को 650 किलोमीटर तक ले जाने में सक्षम है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सेना प्रवक्ता ने बताया कि 'शाहीन—1' मिसाइल की लॉन्चिंग ट्रेनिंग का हिस्सा है। पाक सेना ने ट्वीट किया, 'इस लॉन्च का उद्देश्य सेना के सामरिक बल कमान की तैयारियों का परखना था।' पाकिस्तान की इस मिसाइल के दायरे में भारत के लगभग सभी क्षेत्र आएंगे। पाकिस्तान ने यह मिसाइल परीक्षण कहां किया है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के मिसाइल परीक्षण से कुछ ही दिन पहले भारत ने 'अग्नि—2' का रात में ट्रायल किया था। यह मिसाइल सतह से सतह पर मार करने और परमाणु हथियार को ले जाने में सक्षम है। 'अग्नि—2' मिसाइल 2000 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम है और इसे पहले ही सेना में शामिल किया जा चुका है। 

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच पहले ही तनाव की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तान लगातार भारत के इस आतंरिक मुद्दे पर हाय तौबा मचा रहा है। भारत के फैसले का विरोध करते हुए वह अपने यहां से भारतीय राजनयिकों को भी वापस भेज चुका है। पाकिस्तान इसी साल अगस्त में गजनवी मिसाइल का परीक्षण कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed