फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak shamed in Greece: European country scolded Pakistani leader for anti-India remarks

पाक शर्मसार: भारत विरोधी टिप्पणी पर पाकिस्तानी संसद के उपाध्यक्ष को ग्रीस में लगी लताड़

Tue, 14 Dec 2021 08:34 PM IST
Amit Mandal एजेंसी, एथेंस।
एजेंसी, एथेंस। Published by: Amit Mandal Updated Tue, 14 Dec 2021 08:34 PM IST
सार

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पाकिस्तान नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष कासिम सूरी के बयान पर नाराजगी जताते हुए ग्रीस की राजनीतिक पार्टी ने कहा कि पाकिस्तान में जातिवादी संगठन खुद अल्पसंख्यक समुदाओं की अंधाधुंध हत्या कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Pak shamed in Greece: European country scolded Pakistani leader for anti-India remarks
ग्रीस - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

पाकिस्तानी नेता हर जगह भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं। ऐसा ही एक वाकया यूरोपीय देश ग्रीक में हुआ। यहां पाक नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष कासिम खान सूरी ने भारत विरोधी टिप्पणी की। इस पर यूरोपीय देश के राजनीतिक दल ग्रीक सॉल्यूशंस पार्टी ने सूरी को लताड़ लगा दी। उसने कहा, इस्लामाबाद भारत के विरुद्ध नफरत के भ्रम में है। पार्टी ने सूरी को तुरंत अवांछित शख्स घोषित करने की मांग की।

विज्ञापन


ग्रीक सॉल्यूशन पार्टी ने अपने बयान में कहा कि पाक नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी को तुरंत अवांछित व्यक्त घोषित किया जाना चाहिए और उनसे सहयोगियों को ढूंढकर निर्वासित किया जाना चाहिए। पार्टी ने कहा, खासतौर पर ऐसे समय पर जब ग्रीस में जिहादी तत्वों की पहचान की जा रही है, इस्लामी बयानबाजी हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है। पार्टी ने जोर देकर कहा, इस तरह की कट्टरपंथी बयानबाजी एक नफरत फैलाने वाला भाषण है जो मित्र देश भारत के साथ ग्रीस के संबंधों को भी खतरे में डाल सकते हैं। यह अवैध है। पार्टी ने कहा, सूरी ने ग्रीस में रहने वाले अपने देश के नागरिकों के साथ ग्रीक धरती पर एक संगठित चुनौती को अंजाम दिया है। इससे भारत के खिलाफ नफरत का भ्रम पैदा हुआ, वह भी ऐसे समय में जब पाक के नस्ली गुट क्षेत्र में गैर-मुस्लिमों को अंधाधुंध मार रहे हैं।
विज्ञापन


अपना दामन झांके पाकिस्तानी नेता
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पाकिस्तान नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष कासिम सूरी के बयान पर नाराजगी जताते हुए ग्रीस की राजनीतिक पार्टी ने कहा कि पाकिस्तान में जातिवादी संगठन खुद अल्पसंख्यक समुदाओं की अंधाधुंध हत्या कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तानी नेता भारत के खिलाफ नफरत भरी बातें कर रहे हैं। इन नेताओं को अपने दामन में झांकना चाहिए। यूनानी देश अब आंखें मूंदने का दिखावा नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासिम सूरी को भगाने की मांग
ग्रीक सॉल्यूशंस पार्टी ने फौरन देश की सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर को फौरन अवांछित व्यक्ति घोषित करते हुए देश में मौजूद उनके समर्थकों की खोज कर उन्हें ग्रीस की धरती से निर्वासित किया जाए। ग्रीक की बड़ी राजनीतिक पार्टी ने सूरी की बयानबाजी को ग्रीक की राष्ट्रीय सुरक्षा पर सीधा खतरा बताया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed