Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak's polls body reserves verdict on plea to bar jailed former PM Imran Khan from heading his party

Toshakhana Case: ECP ने इमरान खान के खिलाफ याचिका पर सुरक्षित रखा फैसला, PTI प्रमुख के पद से हटाने की मांग

Tue, 05 Dec 2023 06:19 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 05 Dec 2023 06:19 PM IST
सार

Toshakhana Case: चुनाव आयोग ने इमरान खान को पीटीआई प्रमुख के पद से हटाने की मांग करने वाली याचिका पर मंगलवार को अपना फैसला सुरक्षित रखा। याचिका में उन्हें तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषसिद्धी के बाद इस पद से हटाने की मांग की गई है। 

विज्ञापन
Pak's polls body reserves verdict on plea to bar jailed former PM Imran Khan from heading his party
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) ने इमरान खान को पीटीआई प्रमुख के पद से हटाने की मांग करने वाली याचिका पर मंगलवार को अपना फैसला सुरक्षित रखा। याचिका में उन्हें तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषसिद्धी के बाद इस पद से हटाने की मांग की गई है। इमरान पांच अगस्त से जेल में हैं। उन्हें मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। ईसीपी ने तोशाखाना से मिले उपहारों की बिक्री से प्राप्त आय का खुलासा न करने पर उन्हें इस मामले में अयोग्य घोषित कर दिया था। 

विज्ञापन
Trending Videos

निर्विरोध पीटीआई अध्यक्ष चुने गए गौहर अली खान
तीन अक्तूबर को चुनाव आयोग में एक याचिका दायर कर इमरान खान को उनकी अपनी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी में किसी भी पद पर रहने से रोकने की मांग की गई थी। दो महीने बाद दो दिसंबर को इमरान खान ने तोशाखाना मामले में दोषी ठहराए जाने के कारण पार्टी अध्यक्ष पद के लिए ईसीपी द्वारा अनिवार्य अंतर-पार्टी चुनाव न लड़ने का फैसला किया। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री ने इसके बजाय बैरिस्टर गौहर अली खान को पीटीआई का नेतृत्व करने के लिए चुना था। इस महीने की शुरुआत में उनके सामने अन्य कानूनी चुनौतियां थीं। बैरिस्टर गौहर को दो दिसंबर को पार्टी के भीतर हुए चुनावों में आधिकारिक तौर पर पीटीआई प्रमुख के रूप में निर्विरोध चुना गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के अंतर-चुनाव में चुन लिया नया अध्यक्ष: पीटीआई के वकील
मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सिकंदर सुल्तान राजा ने इस्लामाबाद में ईसीपी मुख्यालय में हुई सुनवाई की अध्यक्षता की। सुनवाई के दौरान पीटीआई के वकील शोएब शाहीन ने कहा कि यह याचिका निरर्थक हो गई है क्योंकि पार्टी ने अपना नया अध्यक्ष चुन लिया है। शाहीन ने कहा कि उन्होंने ईसीपी को पार्टी के अंतर-चुनाव का रिकॉर्ड सौंप दिया है और यह मामला अब समाप्त हो जाना चाहिए। वकील शाहीन ने यह भी कहा कि अगर ईसीपी इस मामले की सुनवाई करना चाहता है, तो उसे इसे पीटीआई के संस्थापक सदस्य अकबर एस बाबर द्वारा पार्टी के अंतर-चुनाव के खिलाफ दायर की जा रही याचिका के साथ जोड़ना चाहिए।

विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ने मामले पर क्या कहा
वहीं, जिओ न्यूज ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सिकंदर सुल्तान राजा के हवाले से कहा, आप खालिद महमूद (याचिकाकर्ता के वकील) को नए अध्यक्ष के खिलाफ याचिका दाखिल करने का मौका दे रहे हैं। वकील महमूद ने सीईसी से आदेश में यह जिक्र करने का भी अनुरोध किया कि इमरान खान अपनी दोषसिद्धी के कारण पार्टी में किसी भी पद पर नहीं रह सकते। सीईसी ने कहा कि वे इस मामले पर टिप्पणी नहीं कर सकते क्योंकि पीटीआई के पूर्व प्रमुख ने पार्टी के भीतर चुनाव नहीं लड़ा। हालांकि, ईसीपी ने याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed