फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PAK Politics Imran Khan not allowed to meet doctors Adiala Jail pti party leaders raised serious questions

PAK Politics: इमरान खान को अदियाला जेल में डॉक्टरों से मिलने की अनुमति नहीं, पार्टी नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

Mon, 01 Sep 2025 09:30 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 01 Sep 2025 09:30 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने आरोप लगाया है कि अदियाला जेल में बंद खान को डॉक्टरों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। खान ने हाल ही में आंखों में दबाव और स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत की थी, लेकिन अदालत के आदेशों के बावजूद न सरकारी डॉक्टर पहुंचे और न ही निजी चिकित्सक को मिलने दिया गया।

विज्ञापन
PAK Politics Imran Khan not allowed to meet doctors Adiala Jail pti party leaders raised serious questions
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख इमरान खान की सेहत को लेकर उनकी पार्टी ने बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद इमरान खान को न तो सरकारी डॉक्टरों से इलाज की अनुमति दी जा रही है और न ही उनके निजी चिकित्सक को उनसे मिलने दिया जा रहा है। इमरान खान ने हाल ही में आंखों में दबाव और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत की थी।
विज्ञापन


इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। उन पर कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं और वह रावलपिंडी की अदियाला जेल में सजा काट रहे हैं। पीटीआई का कहना है कि बीते दिनों वकीलों और अपनी बहनों से मुलाकात के दौरान खान ने आंखों में दबाव और स्वास्थ्य संबंधी शिकायत की थी। इसके बावजूद जेल प्रशासन ने न तो किसी सरकारी डॉक्टर को बुलाया और न ही उनके निजी चिकित्सक को मुलाकात का मौका दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ट्रंप बोले- भारत से अमेरिका का व्यापार बहुत कम, अब तक के संबंध पूरी तरह एकतरफा
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत के आदेशों की अनदेखी का आरोप
पीटीआई ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन अदालत के आदेशों की भी अनदेखी कर रहा है। अदालत ने बार-बार कहा है कि इमरान खान को उनके निजी डॉक्टरों से मिलने दिया जाए और उनके जरूरी सामान तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। लेकिन जेल प्रशासन और अदियाला जेल के प्रभारी कर्नल ने अदालत के निर्देशों को नजरअंदाज किया है।


बुशरा बीबी की सेहत पर भी चिंता
पार्टी ने दावा किया कि इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की तबीयत भी काफी बिगड़ गई है। इसके बावजूद अदालत में कई बार आवेदन देने के बाद भी उनके निजी चिकित्सक को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी गई। पार्टी ने यह भी कहा कि खान और बुशरा बीबी के जरूरी सामान और कपड़ों तक को बार-बार रोका जा रहा है।

ये भी पढ़ें- इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप में हेलीकॉप्टर से संपर्क टूटा; आठ यात्री सवार

मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया
पीटीआई का कहना है कि इमरान खान और उनकी पत्नी को बुनियादी सुविधाएं न देना मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है। पार्टी ने मांग की है कि खान और बुशरा बीबी का तुरंत उनके निजी डॉक्टरों या शौकत खानुम अस्पताल की मेडिकल टीम से इलाज कराया जाए। पार्टी का कहना है कि यह केवल राजनीतिक प्रतिशोध नहीं बल्कि इंसानी हकों की अनदेखी का गंभीर मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed