फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak PM Shehbaz Sharif says 'neutral' person to be picked interim premier

'भगोड़े' नवाज फिर बनेंगे पाकिस्तान के PM?: शहबाज शरीफ ने दिए संकेत, बोले- तटस्थ नेता को बनाएंगे अंतरिम पीएम

Mon, 31 Jul 2023 12:32 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाकिस्तान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाकिस्तान Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 31 Jul 2023 12:32 PM IST
सार

पाकिस्तान में अटकलें लगाई जा रही थीं कि वित्त मंत्री डार को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया जा सकता है, ताकि संकट से जूझ रहे देश को उसकी वित्तीय समस्याओं से बाहर निकाला जा सके। हालांकि, अब पीएम शरीफ ने साफ इनकार कर दिया है।
 

विज्ञापन
Pak PM Shehbaz Sharif says 'neutral' person to be picked interim premier
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने वित्त मंत्री इस्हाक डार को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने की संभावना से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी आम चुनाव को पारदर्शी बनाने के मकसद से अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए अगले महीने किसी ‘तटस्थ व्यक्ति’ का चयन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा संकेत भी दिया है।

विज्ञापन

वापस लौटेंगे नवाज शरीफ

पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने अपने बड़े भाई नवाज शरीफ के पाकिस्तान वापस लौटने का भी संकेत दिया। बता दें, नवाज साल 2019 से लंदन में रह रहे हैं। वह तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन

इस दिन होगा नेशनल असेंबली का कार्यकाल

शहबाज शरीफ ने कहा कि यदि पीएमएल-एन चुनाव जीतती है, तो 73 वर्षीय नवाज शरीफ देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि नेशनल असेंबली (एनए) के भंग होने की अधिसूचना संसद के निचले सदन का कार्यकाल पूरा होने से कुछ दिन पहले राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को भेजी जाएगी। एनए 12 अगस्त की आधी रात 12 बजे अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों, पीएमएल-एन के सर्वोच्च नेता नवाज शरीफ और नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता राजा रियाज के साथ विचार-विमर्श के बाद कार्यवाहक व्यवस्था पर सहमति बनेगी।

पाकिस्तान को मिली थी मदद

प्रधानमंत्री शहबाज ने ऐसे समय में यह टिप्पणी की है, जब अटकलें लगाई जा रही थीं कि वित्त मंत्री डार को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया जा सकता है, ताकि नकदी के संकट से जूझ रहे देश को उसकी वित्तीय समस्याओं से बाहर निकालने के लिए नीतियों को लागू किया जा सके। पाकिस्तान को हाल में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से तीन अरब डॉलर की राशि मिली है।

नवाज शरीफ पर कई मामले

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पद पर किसी तटस्थ व्यक्ति को नियुक्त किया जाना चाहिए, ताकि कोई चुनाव के परिणाम पर सवाल नहीं उठा सके। साथ ही कहा कि नवाज शरीफ पाकिस्तान लौटने के बाद कानून का सामना करेंगे। नवाज शरीफ को देश के उच्चतम न्यायालय ने 2017 में अयोग्य घोषित कर दिया था। वह 2018 में ‘पनामा पेपर’ मामले में न्यायालय के फैसले के बाद सार्वजनिक पद संभालने के लिए आजीवन अयोग्य हो गए। वह नवंबर 2019 से ब्रिटेन में रह रहे है। 

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमला

एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद नौ मई को हुए दंगों को पाकिस्तान के खिलाफ साजिश करार दिया। शहबाज ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष खान को ‘ब्लैक डे’ दंगों का षड्यंत्रकारी बताते हुए कहा कि इस हिंसा का उद्देश्य सैन्य नेतृत्व को गिराना और देश में गृह युद्ध शुरू करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed