फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak PM Shehbaz accuses Imran Khan of selling Toshakhana gifts worth PKR 140 mn in Dubai

जोरों पर सियासत: पाकिस्तानी पीएम शहबाज का आरोप, इमरान ने दुबई में बेच दिए 14 करोड़ के उपहार 

Fri, 15 Apr 2022 07:01 PM IST
Amit Mandal एएनआई, इस्लामाबाद
एएनआई, इस्लामाबाद Published by: Amit Mandal Updated Fri, 15 Apr 2022 07:01 PM IST
सार

शहबाज का रहस्योद्घाटन इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में दायर तोशाखाना के विवरण की मांग करने वाली एक याचिका के संबंध में एक सवाल के जवाब में आया। 

विज्ञापन
Pak PM Shehbaz accuses Imran Khan of selling Toshakhana gifts worth PKR 140 mn in Dubai
Imran Khan, Shehbaz khan - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को इमरान खान पर दुबई में 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपये के तोशाखाना उपहार बेचने का आरोप लगाया। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम शहबाज ने एक दिन पहले संघीय राजधानी में आयोजित इफ्तार के दौरान पत्रकारों को बताया इमरान खान ने दुबई में इन उपहारों को 14 करोड़ रुपये में बेचा। उन्होंने कहा कि महंगे उपहारों में हीरे के आभूषण सेट, कंगन और कलाई घड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन


शहबाज का रहस्योद्घाटन इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में दायर तोशाखाना के विवरण की मांग करने वाली एक याचिका के संबंध में एक सवाल के जवाब में आया, जिस पर तत्कालीन पीएम इमरान खान ने टिप्पणी की थी कि आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 के अनुसार विवरण का खुलासा नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन


फवाद चौधरी ने बोला शहबाज पर हमला
इस बीच, एक पूर्व संघीय मंत्री और पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने पीएम शहबाज शरीफ के बयान का खंडन करते हुए कहा कि नया प्रीमियर इमरान खान पर गंदगी फेंक रहा है। कानून के अनुसार, जब भी किसी राज्य के मुखिया को दूसरे राज्य या देश से कोई उपहार मिलता है, तो उसे तोशाखाना को देना होता है। यदि वे उपहार रखना चाहते हैं, तो उन्हें उसके मूल्य के बराबर राशि का भुगतान करना होगा जो एक नीलामी के माध्यम से तय किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ये उपहार या तो तोशाखाना में जमा रहते हैं या इनकी नीलामी की जा सकती है और इसके माध्यम से अर्जित धन को राष्ट्रीय खजाने में जमा किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed