फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak PM Sharif visits ISI headquarters, receives briefing on regional security developments News In Hindi

Pakistan: भारत से तनाव के बीच ISI मुख्यालय पहुंचे पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ, सुरक्षा तैयारियों की ली जानकारी

Tue, 06 May 2025 07:14 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 06 May 2025 07:14 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आईएसआई मुख्यालय का दौरा किया। जहां उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति और खतरों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। 

विज्ञापन
Pak PM Sharif visits ISI headquarters, receives briefing on regional security developments News In Hindi
पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। जहां एक तरफ भारत सरकार ने आतंकियों के पनाहगाह पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। वहीं दूसरी ओर पड़ोसी पाकिस्तान भी लगातार गीदड़भभकी दे रहा है। इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्हें भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति और खतरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

विज्ञापन


बता दें कि इस दौरान उनके साथ उपप्रधानमंत्री व विदेश मंत्री इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे। दौरे की जानकारी पाकिस्तान के सरकारी रेडियो ने दी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बैठक में पाकिस्तान की पूर्वी सीमा (भारत की ओर) पर भारत के आक्रामक और उकसाने वाले रुख के चलते पारंपरिक सैन्य खतरों से निपटने की तैयारी पर खास ध्यान दिया गया। वहीं आईएसआई अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को मौजूदा सुरक्षा हालात पारंपरिक युद्ध की संभावनाएं, हाइब्रिड वॉरफेयर (जैसे साइबर हमले और सूचना युद्ध), और आतंकवादी गुटों के खतरों के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- पहलगाम हमला: 'भारत की कूटनीति के सामने पाकिस्तान ने फिर मुंह की खाई', UNSC की बंद कमरे में बैठक पर अकबरुद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की तैयारी मजबूत करने पर जोर

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ ने राष्ट्रीय सतर्कता बढ़ाने, एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने और हर तरह के खतरे से निपटने के लिए सेना की तैयारी मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए किसी भी उल्लंघन का करारा जवाब देने की बात कही। वहीं बीते कुछ दिन पहले ISI प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद असीम मलिक को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।


पहलगाम आतंकी हमला, एक नजर
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते मंगलवार 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 

ये भी पढ़ें:- Pahalgam Attack: बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर घूम रहा था शख्स, सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार; पहलगाम में मचा हड़कंप

टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी
तीन जुलाई से शुरू होने जा रही श्रीअमरनाथ यात्रा से पहले इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। फरवरी, 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। उस हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed