{"_id":"66f6c477862059a80a063e39","slug":"pak-pm-raises-kashmir-issue-in-unga-address-india-stong-reply-know-all-about-it-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UNGA: बार-बार मुंह की खाने के बाद भी बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान; शहबाज शरीफ ने फिर अलापा कश्मीर राग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UNGA: बार-बार मुंह की खाने के बाद भी बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान; शहबाज शरीफ ने फिर अलापा कश्मीर राग
Fri, 27 Sep 2024 08:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:13 PM IST
सार
पाकिस्तान के बार-बार इस तरह के बेतुके बयान का भारत खंडन करता रहा है। नई दिल्ली ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहे हैं और रहेंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बार फिर जम्मू-कश्मीर का राग अलापा। बार-बार मुंह की खाने के बावूजद अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला पाकिस्तान बार-बार कश्मीर पर बेतुका बयान देने से बाज नहीं आ रहा है। इस बार तो यहां तक कह डाला कि भारत को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले को पलटना चाहिए और मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए उसके साथ बातचीत करनी चाहिए।
विज्ञापन
हालांकि, पाकिस्तान की कायराना हरकतों को देखते हुए पहले से ही अंदजा लगाया जा रहा था कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र की आम बहस में अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाएंगे। शरीफ ने 20 मिनट से अधिक के भाषण में कश्मीर के बारे में बहुत कुछ कहा। हालांकि, उनकी एक बात हकीकत के आसपास भी नहीं थी।
विज्ञापन
अपनी आदत से मजबूर पाकिस्तान के पीएम ने कहा कि फलस्तीन के लोगों की तरह जम्मू-कश्मीर के लोगों ने भी अपनी आजादी और खुद फैसला लेने के अधिकार के लिए एक सदी तक संघर्ष किया है। अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए शरीफ ने कहा कि स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए भारत को अगस्त 2019 के फैसले को वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
पाकिस्तान के बार-बार इस तरह के बेतुके बयान का भारत खंडन करता रहा है। नई दिल्ली ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहे हैं और रहेंगे। भारत ने पाकिस्तान से कश्मीर मुद्दे को उठाने और बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय अपने आंतरिक मामलों को सुलझाने पर ध्यान देने को भी कहा है।