फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak PM Imran Khan ends suspension of bilateral trade with India in over revoke Article 370

अनुच्छेद 370: बौखलाए पाक ने भारतीय उच्चायुक्त को वापस भेजा, भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार खत्म

Wed, 07 Aug 2019 10:33 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 07 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Pak PM Imran Khan ends suspension of bilateral trade with India in over revoke Article 370
एनसीसी बैठक में इमरान खान - फोटो : पाक मीडिया

जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने से बौखलाए पाकिस्तान ने बुधवार को नई दिल्ली के साथ सभी राजनयिक संबंध तोड़ दिए। इस्लामाबाद में इस निर्णय की घोषणा करते हुए पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को भी अपना देश छोड़ने के आदेश दिए हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि हम दिल्ली से अपने उच्चायुक्त को वापस बुला रहे हैं और उनके उच्चायुक्त को यहां से भेज रहे हैं। हालांकि भारत की तरफ से पहले ही जम्मू-कश्मीर को अपना अभिन्न अंग बताकर उससे जुड़े मुद्दे को पूरी तरह अपना आंतरिक मामला बताते हुए पाकिस्तान के विरोध को खारिज किया जा चुका है।

विज्ञापन


पाक विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की आज की बैठक के अनुरूप भारत सरकार को पाकिस्तान से अपना उच्चायुक्त वापस बुलाने के लिए कहा गया है। हालांकि, इसने भारत को अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाने के लिए कोई समय सीमा नहीं दी। बयान में कहा गया है कि भारत सरकार को सूचित किया गया है कि पाकिस्तान नयी दिल्ली में नामित किए गए अपने उच्चायुक्त को वहां नहीं भेजेगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाहट में है। इसको लेकर पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री कार्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें पाक की तरफ से कई बड़े फैसले लिए गए। 

बैठक में पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार पर रोक लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही एनसीसी ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों के स्तर को भी कम करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने यह धमकी भी दी है कि वह मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी ले जाएगा। इसके अलावा बैठक में फैसला हुआ है कि 14 अगस्त का दिन पाकिस्तान कश्मीरियों को समर्थन देने के तौर पर मनाएगा और 15 अगस्त को काला दिवस मनाएगा। 
 

पाकिस्तान ने यह घोषणा प्रधानमंत्री इमरान खान की उस चेतावनी के बाद की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर पर भारत के उठाए गए कदम के 'गंभीर नतीजे' होंगे। मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद पुलवामा जैसे हमले की आशंका प्रकट करते हुए कहा कि इससे पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध छिड़ सकता है। 

संसद की असाधारण संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने आगाह किया था कि यह ऐसा युद्ध होगा जिसे कोई नहीं जीतेगा और इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करने के भारत सरकार के फैसले के एक दिन बाद कश्मीर की स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई थी। 

प्रधानमंत्री इमरान खान ने स्पष्ट किया कि परमाणु हथियार से संपन्न दोनों पड़ोसियों के बीच मौजूदा तनाव में युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी विरोध करेंगे और भारत उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।




 

पाकिस्तान ने दुखड़ा रोया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को जम्मू-कश्मीर के हालातों की जानकारी देत हुए मदद मांगी है। पाकिस्तानी और सऊदी मीडिया की तरफ से जारी खबरों के मुताबिक, दोनों ने मंगलवार को फोन पर वार्ता की। इस दौरान दोनों ने भारत की तरफ से जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने से क्षेत्र में उपजे हालातों पर चर्चा की। इसी दौरान इमरान ने सलमान को दोनों देशों के बीच तनाव के बारे में ‘संक्षिप्त’ जानकारी दी और पाकिस्तान की मदद करने का आग्रह किया। 

भारत सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले प्रावधानों को हटाते हुए सीमावर्ती राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेश में विभाजित कर दिया था। सरकार के इस कदम को संसद की मंजूरी भी मिल चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed