{"_id":"5e17623e8ebc3e87f0307de7","slug":"pak-pm-imran-khan-directs-foreign-minster-qureshi-to-visit-iran-saudi-arab","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान का विदेश मंत्री को ईरान, सऊदी अरब की यात्रा करने का निर्देश ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इमरान खान का विदेश मंत्री को ईरान, सऊदी अरब की यात्रा करने का निर्देश
Thu, 09 Jan 2020 10:56 PM IST
अमित मंडल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 09 Jan 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद खाड़ी क्षेत्र में पैदा हुए तनाव को कम करने में पाकिस्तान भी जुट गया है। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को ईरान, सऊदी अरब और अमेरिका का दौरा करने का निर्देश दिया है।
इसके साथ ही इमरान ने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से भी कहा है कि वह शांति की पाकिस्तान की इच्छा जताने के लिए सैन्य अधिकारियों से संपर्क करें।
इमरान ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, मैंने विदेश मंत्री कुरैशी को ईरान, सऊदी अरब और अमेरिका के दौरे पर जाने को कहा है ताकि संबंधित विदेश मंत्रियों से मुलाकात की जा सके। सीओएएस जनरल बाजवा को यह स्पष्ट संदेश देने के लिए संबंधित सैन्य अधिकारियों से संपर्क करने को कहा है कि पाकिस्तान शांति के लिए भूमिका निभाने को तैयार है लेकिन वह फिर से किसी युद्ध का हिस्सा नहीं हो सकता है।
विदेश मंत्री कुरैशी ने भी कहा था कि पाकिस्तान किसी भी युद्ध का हिस्सा नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र कोई युद्ध नहीं झेल सकता। यह किसी के हित में नहीं है और इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी।