ननकाना साहिब घटना के तीन दिन बाद इमरान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह मेरी सोच के खिलाफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले की घटना को लेकर पाकिस्तान सरकार अब बैकफुट पर नजर आ रही है। घटना के तीन दिन बाद चुप्पी तोड़ते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह उनकी ‘सोच’ के खिलाफ है और उनकी सरकार का इस मामले में रुख कतई बर्दाश्त नहीं करने वाला है।
गुरुद्वारा ननकाना साहिब लाहौर के पास है, जिसे गुरुद्वारा जन्म स्थान के नाम से भी जाना जाता है। यह सिखों के संस्थापक गुरुनानक देव का जन्मस्थान है। शुक्रवार को हिंसक भीड़ ने गुरुद्वारे पर हमला किया था और पत्थरबाजी की थी। इसके बाद पुलिस ने हालात पर नियंत्रण किया था।
रविवार को पाकिस्तानी पीएम इमरान ने ननकाना साहिब की घटना के बहाने भारत में मुस्लिमों और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमले होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इनके और ननकाना साहिब की निंदनीय घटना के बीच बड़ा अंतर है।
ननकाना साहिब की घटना मेरी सोच के खिलाफ है और पुलिस व अदालत समेत सरकार की ओर से इस पर कतई बर्दाश्त नहीं वाला रुख रहेगा। इमरान ने आरोप लगाया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच अल्पसंख्यकों को दबाने और मुस्लिमों पर लक्षित हमलों का समर्थन करने वाली है।
ननकाना साहिब की घटना पर भारत में बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है। भारत ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान से वहां सिख समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान भेजने का फैसला किया है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर में ऑल पार्टीज सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन जगमोहन सिंह रैना ने हमले की निंदा करते हुए मामले की जांच की मांग की है।
अपने देश की चिंता करें इमरान: ओवैसी
हैदराबाद। एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्विटर पर फर्जी वीडियो डालने के लिए पाकिस्तानी पीएम इमरान की आलोचना की। इमरान ने ट्विटर पर एक फर्जी वीडियो शेयर किया था, जिसमें दावा किया था कि सीएए का विरोध कर रहे अल्पसंख्यकों की उत्तर प्रदेश पुलिस बुरी तरह पिटाई कर रही है। पाकिस्तानी पीएम को आड़े हाथों लेते हुए हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा, ‘इमरान खान को अपने देश की चिंता करनी चाहिए। हम आपको यह बताना चाहते हैं कि आप भारतीय मुस्लिमों की चिंता करना छोड़ दीजिए। हमें भारतीय मुस्लिम होने पर गर्व है। भारतीय मुसलमानों ने जिन्ना के दो राष्ट्र के सिद्धांत को ठुकरा दिया था।’