फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak may seek India's help to retrieve bodies of fishermen whose boat capsized in Hijamkro Creek

Pakistan: लापता मछुआरों की खोज में भारत की मदद लेगा पाकिस्तान, पांच दिन पहले पलटी थी नाव

Sun, 10 Mar 2024 05:58 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 10 Mar 2024 05:58 PM IST
सार

Pakistan: सिंध प्रांत के केती बंदर पोर्ट के पास नाव पलटने के बाद से 14 मछुआरे अब भी लापता हैं। मछुआरों की तलाश के लिए पाकिस्तान सरकार के अधिकारी भारत से मदद मांग सकते हैं। 

विज्ञापन
Pak may seek India's help to retrieve bodies of fishermen whose boat capsized in Hijamkro Creek
मछुआरे - फोटो : एजेंसी (फाइल)

विस्तार

सिंध प्रांत के केती बंदर पोर्ट के पास 45 मछुआरों को ले जा रही एक नाव पलट गई थी। 31 मछुआरों को तो बचा लिया गया लेकिन 14 लोग अब भी लापता हैं। ऐसे में पाकिस्तान सरकार लापता लोगों को ढूंढने के लिए भारत से मदद मांग सकती है। 

विज्ञापन

'किसी मछुआरे का पता नहीं चला'
दुर्घटना पांच मार्च को केती बंदर पोर्ट के पास हिजामक्रो क्रीक में हुई थी। पाकिस्तानी नौसेना, समुद्री सुरक्षा एजेंसियों और ईधी फाउंडेशन के गोताखोरों का लापता लोगों की तलाशी के लिए अभियान शनिवार को भी जारी रहा लेकिन किसी भी मछुआरे को पता नहीं चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीपी सांसद ने की पीएम से बात
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सासंद आगा रफीउल्लाह ने बताया कि उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह से बात की और उनसे भारतीय अधिकारियों से संपर्क करने और लापता मछुआरों का पता लगाने में उनकी मदद मांगने को कहा। 

विज्ञापन

रफीउल्ला के निर्वाचन क्षेत्र के मछुआरे
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शरीफ ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सरकार इस मामले को भारतीय अधिकारियों के सामने उठाएगी, क्योंकि ऐसी आशंकाएं हैं कि समुद्र की लहरें लापता मछुआरों को भारत की क्षेत्रीय सीमा तक ले गई होंगी। कराची सीट से निर्वाचित रफीउल्ला ने कहा कि लापता मछुआरे उनके निर्वाचन क्षेत्र इब्राहिम हैदरी के हैं और वह उनके रिश्तेदारों के संपर्क में हैं।

चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई मछुआरा
पाकिस्तान मछुआरा संघ के अधिकारी कमाल शाह ने आशंका जताई कि ऊंची लहरें मछुआरों को शायद भारत के जलक्षेत्र में ले गई होंगी, क्योंकि चार दिन की तलाश के बाद भी वे नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed