{"_id":"5d98995f8ebc3e93d2290c54","slug":"pak-leader-maulana-fazal-ur-rehman-announced-independence-march-against-imran-khan-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान के खिलाफ कट्टरपंथी पार्टी ने खोला मोर्चा, कहा- सरकार को उखाड़ फेंकने तक करेंगे आंदोलन ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इमरान के खिलाफ कट्टरपंथी पार्टी ने खोला मोर्चा, कहा- सरकार को उखाड़ फेंकने तक करेंगे आंदोलन
Sat, 05 Oct 2019 06:58 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 05 Oct 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल खान)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुच्छेद 370 को लेकर दुनिया में मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान में ही इमरान खान की सरकार के खिलाफ आवाज उठने लगी है। सुन्नी कट्टरपंथी दल जमिअत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने इमरान सरकार के खिलाफ आजादी मार्च का एलान किया है।
विज्ञापन
कट्टरपंथी पार्टी 27 अक्तूबर से इस्लामाबाद में आजादी मार्च शुरू करेगी। पार्टी का कहना है कि हमारी लड़ाई सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगी। वहीं, रहमान ने पाकिस्तान के आर्थिक संकट के लिए इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
पाक मीडिया से बात करते हुए रहमान ने कहा कि मौजूदा सरकार, नकली चुनाव का नतीजा है। सभी विपक्षी पार्टियों ने 25 जुलाई को हुए चुनावों को नकार दिया है और नए सिरे से चुनाव की मांग की है। सरकार की नाकामी के कारण देश आर्थिक संकट में है। इसके खिलाफ हम डी-चौक पर जमा होंगे। हम आसानी से बिखरने वाले नहीं हैं। इमरान सरकार को उखाड़ फेंकने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
रहमान ने आगे कहा कि पाकिस्तान में कारोबार खत्म हो गया है। ऊंची टैक्स दरों के चलते व्यापारियों ने अपना काम बंद कर दिया है। पाक के धार्मिक हालात को लेकर भी मुसलमानों में गुस्सा है।