फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak judge declines holding judicial probe into dental student Nimrita Chandni death case

पाक जज ने किया डॉक्टर नम्रता की मौत की जांच कराने से इनकार, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 23 Sep 2019 04:21 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 23 Sep 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
Pak judge declines holding judicial probe into dental student Nimrita Chandni death case
नम्रता चंदानी (फाइल फोटो)

पाकिस्तान में मेडिकल छात्रा नम्रता चंदानी की मौत की सच्चाई अभी तक सामने नहीं आ पाई है। नम्रता का शव 16 सितंबर को उसके कमरे से बरामद हुआ था। सिंध प्रांत की सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। लेकिन, लरकाना जिले के सेशन जज ने मामले की जांच कराने से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन


सिंध प्रांत के लरकाना जिले में बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज की अंतिम वर्ष की छात्रा और सामाजिक कार्यकर्ता नम्रता चंदानी को उसकी सहेलियों ने 16 सितंबर को मृत पड़ा देखा। उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी। पुलिस ने मामले में अब तक 32 संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनमें छात्रा के दो सहपाठी महरान आबरो और अली शान मेमन शामिल हैं। बताया जाता है कि इन दोनों छात्रों में से एक नम्रता पर शादी का दबाव डाल रहा था।
विज्ञापन


तमाम मेडिकल रिपोर्ट्स मिलने के बाद भी पाक पुलिस ने अब तक नम्रता की मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया है। इस मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि मृतका के परिवार ने अब तक मामले की एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने भी खुदकुशी या हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है। पाक मीडिया के मुताबिक सिंध के होम सेक्रेटरी अब्दुल कबीर काजी देश से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अब्दुल कबीर को फोन पर जज द्वारा जांच से इनकार की बात बताई है। काजी ने पुलिस से कहा है कि अगर जज जांच से इनकार कर रहे हैं तो उन्हें लिखित में देना होगा। नम्रता के भाई डॉक्टर विशाल ने आरोप लगाया है कि मेरी बहन ने आत्महत्या नहीं की। उसका कत्ल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed