फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak: Imran Khan's party wins legal victory as SC rules PTI eligible for reserved seats

Pakistan: इमरान खान की बड़ी जीत; सुप्रीम कोर्ट ने PTI को आरक्षित सीटों के योग्य माना, कहा- ECP का फैसला अमान्य

Sat, 13 Jul 2024 07:50 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 13 Jul 2024 07:50 AM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान के शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को पेशावर उच्च न्यायालय (पीएचसी) के फैसले को रद्द किया। जबकि चुनाव आयोग के फैसले को भी अमान्य घोषित किया और इसे पाकिस्तान के संविधान के खिलाफ बताया। 

विज्ञापन
Pak: Imran Khan's party wins legal victory as SC rules PTI eligible for reserved seats
सुप्रीम कोर्ट, पीटीआई समर्थक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की पार्टी पीटीआई को एक बड़ी कानूनी जीत मिली है। दरअसल, शीर्ष अदालत ने पार्टी को नेशनल और प्रांतीय असेंबली में आरक्षित सीटों के हि लिए पात्र माना है। सर्वोच्च न्यायालय 13 सदस्यीय पीठ ने शुक्रवार को अपने 8-5 के बहुमत के फैसले में सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार को झटका दिया है। यह मामला सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) ने दायर किया था।

विज्ञापन


आठ फरवरी के आम चुनाव के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सांसद एसआईसी में शामिल हुए थे। पीटीआई के नेताओं को निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने के लिए मजबूर किया गया था। पीटीआई को शुरू में कथित चुनावी कानून के उल्लंघन के चलते अपने चुनाव चिह्न 'क्रिकेट बैट' के साथ चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था। नतीजतन, पीटीआई के उम्मीदवारों ने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था। इन निर्दलीय उम्मीदवारों ने 93 सीटों पर जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन


दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं पीएमएल-एन और पीपीपी
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) 75 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। जबकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) 54 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही। इमरान खान ने किसी प्रतिद्वंद्वी दल से हाल मिलाने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद पीएमएल-एन और पीपीपी छोटे दलों के साथ गठबंधन सरकार बनाने पर सहमत हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीआई ने एसआईसी के साथ किया था गठबंधन
पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों ने निर्दलीय के रूप में जीत हालिस की। बाद में एसआई के साथ गठबंधन किया। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को अपने फैसले में पेशावर उच्च न्यायालय के फैसले को रद्द कर दिया था और चुनाव आयोग के फैसले को अमान्य घोषित कर दिया था। 

शीर्ष अदालत ने पीएचसी के फैसले के फैसले को किया रद्द
डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को पेशावर उच्च न्यायालय (पीएचसी) के फैसले को रद्द किया। जबकि चुनाव आयोग के फैसले को भी अमान्य घोषित किया और इसे पाकिस्तान के संविधान के खिलाफ बताया। 

पीटीआई ने मांगा मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा
पीटीआई के सदस्यों ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। पीटीआई के आधिकारिक एक्स अकाउंट से पाकिस्तान के संविधान का उल्लंघन करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा के तत्काल इस्तीफे की मांग की। 

पीटीआई नेता बोले- लड़ाई जारी रहेगी, ईसीपी की मंशा पर सवाल
पीटीआई नेता और खैबर पख्तूनख्वा के पूर्व वित्त मंत्री तैमूर खान झागरा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर इमरान खान और पीटीआई समर्थकों को बधाई दी। उन्होंने कहा, लड़ाई जारी रहेगी। ईसीपी की मंशा पर भी सवाल हैं।


पूरा मामला क्या था
आरक्षित सीटों का मुद्दा उस समय सुर्खियों में आया जब पीटीआई समर्थित 80 से ज्यादा निर्दलीय उम्मीदवार आठ फरवरी को विजयी हुए। इसके बाद एसआईसी ने 21 फरवरी को ईसीपी का रुख कर आरक्षित सीटों के आवंटन की मांग की थी। हालांकि, पीटीआई को तब झटका लगा था, जब ईसीपी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जमा करने में विफल रहने का हवाला देते हुए चार मार्च को 4-1 के बहुमत से एसआईसी को आरक्षित सीटें आवंटित करने से इनकार कर दिया था। ईसीपी ने अन्य सियासी दलों के बीच महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीटों का वितरण किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed