{"_id":"68050e0df8724f3f480ce851","slug":"pak-govt-to-hold-talks-with-sindh-over-controversial-canals-project-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: विवादित नहर परियोजना पर सिंध से बातचीत करेगी पाकिस्तान सरकार, बढ़ जाएगा पानी संकट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: विवादित नहर परियोजना पर सिंध से बातचीत करेगी पाकिस्तान सरकार, बढ़ जाएगा पानी संकट
Sun, 20 Apr 2025 08:39 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 20 Apr 2025 08:39 PM IST
सार
Pakistan: पाकिस्तान सरकार ने सिंध में विवादित नहर परियोजना पर विरोध के बीच सिंध सरकार से बातचीत करने का फैसला लिया है। इससे पहले सिंचाई परियोजनाओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हिंदू मंत्री खाल दास कोहिस्तानी के काफिले पर हमला किया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ
- फोटो : ओआरएफ
विस्तार
पाकिस्तान की संघीय शहबाज शरीफ सरकार ने सिंध सरकार के साथ विवादित नहर परियोजना पर बातचीत शुरू करने का फैसला लिया है, जो दक्षिणी सिंध में अशांति का कारण बन सकती है। एक वरिष्ठ प्रांतीय मंत्री ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सिंध में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) का लगातार तीसरा कार्यकाल है और केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा भी है। यह सिंध नदी से नई नहरों के निर्माण के खिलाफ विरोध का नेतृत्व कर रही है। सिंध सरकार को चिंता है कि चोलिस्तान नहर जैसी परियोजनाएं सिंध के पानी को दक्षिण पंजाब में भूमि सिंचाई के लिए मोड़ सकती हैं, जिससे सिंध में पानी की कमी और भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Hindu Minister Attacked: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू मंत्री पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने टमाटर-आलू फेंके
विज्ञापन
रविवार को सिंध के वरिष्ठ मंत्री शरजील मोमेन ने पुष्टि की कि संघीय सरकार ने इस मुद्दे को बातचीत के जरिए हल करने के लिए बैठने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सलाहकार और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष राणा सनाउल्लाह ने उनसे संपर्क किया था, ताकि इस प्रक्रिया की शुरुआत की जा सके।
प्रदर्शनकारियों ने मंत्री पर किया हमला
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू राज्य मंत्री पर रविवार को प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। ये प्रदर्शनकारी पाकिस्तान सरकार की विवादास्पद सिंचाई नहर परियोजनाओं का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि इन परियोजनाओं के कारण नदियों के प्रवाह में कमी आएगी, जो दक्षिणी पाकिस्तान में सिंचाई के लिए बहुत जरूरी हैं।
इस बीच, पुलिस ने सिंध तरक्की पसंद पार्टी के नेता सैयद जलाल शाह को गिरफ्तार किया है, जो कोहिस्तानी के काफिले पर हमले में शामिल थे। इस मामले में पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं का नाम भी प्राथमिकी में दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की कायराना करतूत: कुलभूषण जाधव को अपील का अधिकार देने से किया मना; सुप्रीम कोर्ट में दी बेतुकी दलील
शरीफ ने कोहिस्तानी पर हमले की कड़ी निंदा की और घटना की पूरी जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, जनप्रतिनिधियों पर हमला अस्वीकार्य है। इस घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी। कोहिस्तानी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सदस्य हैं और प्रदर्शनकारी उनकी पार्टी की संघीय सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
सूचना मंत्री अत्ता तरार ने भी इस घटना का संज्ञान लिया और इसे हमला करार दिया। उन्होंने सिंध पुलिस के पुलिस महानिदेशक गुलाम नबी मेमन से घटना की जानकारी मांगी और केंद्रीय गृह सचिव से रिपोर्ट भी तलब की। सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने इस कृत्य की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन