फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hindu minister attacked in Sindh province of Pakistan, govt reacts Latest News Update

Hindu Minister Attacked: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू मंत्री पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने टमाटर-आलू फेंके

Sun, 20 Apr 2025 02:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 20 Apr 2025 02:24 PM IST
सार

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कोहिस्तानी को फोन किया और उन्हें घटना की गहन जांच का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, 'जन प्रतिनिधियों पर हमला अस्वीकार्य है। घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।'

विज्ञापन
Hindu minister attacked in Sindh province of Pakistan, govt reacts Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू राज्य मंत्री पर प्रदर्शनकारियों ने हमला बोल दिया। उन्होंने नई नहरों की योजना के खिलाफ रैली निकाली थी। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सांसद खेल दास कोहिस्तानी, धार्मिक मामलों के राज्य मंत्री शनिवार को थट्टा जिले से गुजर रहे थे। तभी उनके काफिले पर प्रदर्शनकारियों ने टमाटर और आलू फेंके गए। उपद्रवियों ने संघीय सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। अधिकारियों ने कहा कि हमले में कोहिस्तानी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की कायराना करतूत: कुलभूषण जाधव को अपील का अधिकार देने से किया मना; सुप्रीम कोर्ट में दी बेतुकी दलील
विज्ञापन


प्रधानमंत्री शरीफ ने कोहिस्तानी को फोन किया
समाचार एजेंसी पीटीआई ने रेडियो पाकिस्तान के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कोहिस्तानी को फोन किया और उन्हें घटना की गहन जांच का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, 'जन प्रतिनिधियों पर हमला अस्वीकार्य है। घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।' सूचना मंत्री अत्ता तरार ने सिंध के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) गुलाम नबी मेमन से घटना का ब्योरा मांगा और संघीय आंतरिक सचिव से रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की कड़े शब्दों में निंदा
सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। बयान में शाह ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने हैदराबाद क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक को हमले में शामिल बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार करने और एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

कोहिस्तानी के बारे में जानिए
नेशनल असेंबली की वेबसाइट पर व्यक्तिगत विवरण के मुताबिक, कोहिस्तानी सिंध के जमशोरो जिले से हैं। 2018 में पीएमएल-एन से पहली बार संसद के सदस्य के रूप में चुने गए थे। पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्हें 2024 में फिर से चुना गया। उन्हें राज्य मंत्री बनने के लिए पदोन्नति मिली।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed