फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak govt says no change in defense budget; documents show 4.5% increase

पाकिस्तान सरकार का एक और झूठ आया सामने, रक्षा बजट पर खुली पोल

Thu, 13 Jun 2019 04:05 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 13 Jun 2019 04:05 AM IST
विज्ञापन
Pak govt says no change in  defense budget; documents show 4.5% increase

पाकिस्तान सरकार का झूठ एक बार फिर सामने आया है। रक्षा बजट में कोई बढ़ोतरी नहीं करने के सरकारी दावे की पोल उस सरकारी दस्तावेज ने खोल दी जिसमें स्पष्ट रूप से 4.5 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाई गई है।

विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार ने दावा किया था कि उसने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 1.15 लाख करोड़ रुपये का रक्षा बजट तय किया है। सरकार का दावा था कि रक्षा बजट में कोई फेरबदल नहीं किया गया है और यह राशि पिछले साल जैसी ही है।
विज्ञापन


लेकिन सरकारी दस्तावेज कुछ और ही बयां कर रहे हैं। पिछेली बार वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए पाकिस्तान का रक्षा बजट 1.10 लाख करोड़ रुपये था, जिसमें साल के अंत में 3.4 फीसदी बढ़ोतरी की गई और यह राशि 1.13 लाख करोड़ हो र्गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह इस बार के रक्षा बजट में करीब 5220 करोड़ की बढ़ोतरी की गई जो करीब 4.5 फीसदी होती है। लेकिन पाकिस्तान के राजस्व मंत्री हम्माद अजहर ने मंगलवार को बयान दिया कि रक्षा बजट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया और यह पिछले साल जितना ही है। हालांकि उनका झूठ एक दिन के भीतर ही बेनकाब हो गया। 

सेना प्रमुख ने भी की थी नियमित वृद्धि की घोषणा

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने भी पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि सशस्त्र बल के लिए वार्षिक रक्षा बजट में नियमित वृद्धि की जा रही है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी कहा था कि सेना आर्थिक संकट की इस घड़ी में अपने खर्च को कम करने पर सहमत हो गई है। उन्होंने  कहा था कि  रक्षा बजट में सीमित वृद्धि ही की जाएगी। इसके बावजूद सरकार के राजस्व मंत्री ने झूठा बयान दे डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed