फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak government refuses to allow Maryam Nawaz to go abroad

पाक सरकार का मरियम नवाज को विदेश जाने की अनुमति देने से इनकार

Tue, 24 Dec 2019 05:29 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 24 Dec 2019 05:29 AM IST
विज्ञापन
Pak government refuses to allow Maryam Nawaz to go abroad
नवाज शरीफ, मरियम नवाज (फाइल फोटो)

पाकिस्तान सरकार ने पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज को विदेश जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। मीडिया में सोमवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, सरकार ने कहा है कि आर्थिक अपराध और संस्थागत फर्जीवाड़े में शामिल किसी भी व्यक्ति को देश छोड़ने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी 46 वर्षीय मरियम का नाम कथित भ्रष्टाचार के एक मामले के बाद अगस्त 2018 में ‘नो फ्लाई लिस्ट’ (ऐसे व्यक्तियों की सूची जिनका व्यावसायिक विमानों में उड़ान निषिद्ध किया गया हो) में डाल दिया गया था। 
विज्ञापन


‘डॉन न्यूज’ के मुताबिक, कानूनी मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार एवं वरिष्ठ वकील बाबर अवान के हवाले से कहा कि एक्जिट कंट्रोल लिस्ट में लोगों के नाम शामिल करने संबंधी नियम के चलते सरकार नो फ्लाई लिस्ट से उनका नाम हटाने के उनके आवेदन पर विचार नहीं कर सकती। कानून मंत्री फारोग नसीम की अध्यक्षता में एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) के मामलों को देखने वाली संघीय कैबिनेट की उपसमिति ने मरियम का आवेदन खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवान ने बताया कि वह अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए लंदन जाने को लेकर यह सुविधा मांग रही थीं। ईसीएल नियमों का हवाला देते हुए, अवान ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के पास पाकिस्तान के बाहर जाने के लिए वैध यात्रा दस्तावेज भी हों, तब भी सरकार भ्रष्टाचार और सरकारी निधि को नुकसान पहुंचाने में शामिल व्यक्ति को देश से बाहर जाने से रोक सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed