फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak government denied to remove Sharif family from Exit Control List(ECL)

पाक सरकार का शरीफ, बेटी मरियम और दामाद सफदर का नाम ईसीएल से हटाने से इंकार

Sat, 09 Feb 2019 06:08 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 09 Feb 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
Pak government denied to remove Sharif family from Exit Control List(ECL)
Nawaz Sharif

पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम और दामाद सफदर का नाम विदेश यात्रा पर रोक लगने वाली निकास नियंत्रण सूची (ईसीएल) से हटाने का आग्रह ठुकरा दिया। 

विज्ञापन


जीओ न्यूज की खबर के अनुसार पिछले साल अक्टूबर में शरीफ, मरियम और सफदर ने अलग-अलग आवदेन कर गृह मंत्रालय से उनका नाम ईसीएल से हटाने का आग्रह किया था। अपनी अर्जी में तीनों ने कहा था कि पाकिस्तान का निकास नियम 2010 उन पर लागू नहीं होता क्योंकि वे भ्रष्टाचार, अधिकारों के दुरुपयोग, आतंकवाद और अन्य किसी षड्यंत्र में शामिल नहीं हैं। इसलिए ईसीएल से उनके नामों की हटाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


 खबर में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि गृह मंत्रालय ने नवाज, मरियम और सेवानिवृत्त कैप्टन सफदर की अर्जी को खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले साल 20 अगस्त को  प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शरीफ परिवार के नामों को ईसीएल में दर्ज करने का फैसला लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed