{"_id":"5d8d415a8ebc3e93b65d5369","slug":"pak-foreign-minister-shah-mehmood-qureshi-evaded-question-on-hafiz-saeed-after-saarc-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरैशी ने हाफिज सईद के सवाल पर साधी चुप्पी, कहा- अगली सार्क बैठक पाक में","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कुरैशी ने हाफिज सईद के सवाल पर साधी चुप्पी, कहा- अगली सार्क बैठक पाक में
Fri, 27 Sep 2019 06:20 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 27 Sep 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी बुधवार को (स्थानीय समयानुसार) आतंकी हाफिज सईद को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब दिए बिना ही चले गए। वह संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर आयोजित सार्क देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में अपने संबोधन के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगली सार्क बैठक पाकिस्तान में होगी, इसकी तारीख बाद में तय होगी।
विज्ञापन
#WATCH New York: Pakistan Foreign Minister Shah Mehmood Qureshi evades question on Hafiz Saeed. pic.twitter.com/9pwGpIjO2z
— ANI (@ANI) September 26, 2019विज्ञापन
दरअसल, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने पाकिस्तान का हाल ही में एक अनुरोध मान लिया है। पाक ने अनुरोध किया था कि वैश्विक आतंकी हाफिज सईद को अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए उसे उसके बैंक खातों से राशि निकालने की अनुमति दे दी जाए।
विज्ञापन
बता दें संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति ने 15 अगस्त के एक पत्र में लिखा था कि उसे पाकिस्तान से एक पत्र मिला था, जिसमें सईद को कुछ खर्च चलाने के लिए उसे उसके जब्त बैंक खातों का इस्तेमाल करने की अनुमति देने की मांग की गई थी। किसी सदस्य द्वारा इस अनुरोध पर आपत्ति न जताने के बाद पाक को इसकी अनुमति दे दी गई।