फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak court summons Imran Khan, wife on December 6 in Al-Qadir case

Al-Qadir Trust Case: अदालत ने इमरान और बुशरा को छह दिसंबर को तलब किया, NAB ने पिछले हफ्ते दर्ज किया था मामला

Mon, 04 Dec 2023 09:53 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 04 Dec 2023 09:53 PM IST
सार

Al-Qadir Trust Case: पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को छह दिसंबर को तलब किया है। जबकि, मामले में छह अन्य आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

विज्ञापन
Pak court summons Imran Khan, wife on December 6 in Al-Qadir case
इमरान खान, बुशरा बीबी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की एक भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को छह दिसंबर को तलब किया है। जबकि, मामले में छह अन्य आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने पिछले हफ्ते खान और उनकी पत्नी सहित सात अन्य के खिलाफ अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन

इस्लामाबाद स्थित जवाबदेही अदालत संख्या एक के न्यायाधीश मुहम्मद बशीर ने आरोपियों को पेश करने को लेकर लिखित आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि इमरान खान पहले से ही रावलपिंडी की अदियाला जेल में हैं और उन्होंने जेल अधीक्षक को बुधवार को अगली सुनवाई में उन्हें पेश करने का आदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बुशरा बीबी को अदालतों से अंतरिम जमानत मिल गई है और निर्देश दिया कि उन्हें अगली सुनवाई में पेश होने के लिए सूचित किया जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति कारोबारी मलिक रियाज हुसैन और उनके बेटे अली रियाज, पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी के करीबी मित्र फरहत शहजादी, प्रधानमंत्री के पूर्व विशेष सहायक मिर्जा शहजाद अकबर और जुल्फी बुखारी तथा वकील जियाउल मुस्तफा नसीम सहित छह अन्य आरोपी फरार हैं और अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। न्यायाधीश ने यह भी कहा कि कानून मंत्रालय द्वारा 14 नवंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार अगली सुनवाई अदियाला जेल में होगी। 
 

विज्ञापन

आरोपों के मुताबिक, इमरान खान और बुशरा बीबी ने पचास अरब रुपये को वैध बनाने के लिए मलिक रियाज हुसैन की बहरिया टाउन लिमिटेड से अरबों रुपये और दर्जनों एकड़ जमीन हासिल की, जिसे ब्रिटेन ने देश को वापस कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed