ऑपरेशन सिंदूर: दुनिया के सामने आया पाकिस्तान का दोहरा चरित्र, आतंकियों के जनाजे में शामिल हुए सेना अधिकारी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान का दोहरा चरित्र एक बार फिर सामने आ गया, जब उसकी सेना के जवान और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) के सदस्य एक साथ तीन आतंकियों के जनाजे में नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के ताबड़तोड़ हमलों से पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए नौ स्थानों पर आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया। वहीं, पाकिस्तानी सेना के जवान और मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के सदस्य बुधवार को तीन लोगों के जनाजे में शामिल हुए। ये तीनों बुधवार को मुरीदके में भारतीय सेना के हवाई हमले में मारे गए। मुरीदके लाहौर से करीब 40 किलोमीटर दूर है।
जमात उद-दावा के राजनीतिक संगठन पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के प्रवक्ता ताबिश कय्यूम ने कहा कि कारी अब्दुल मलिक, खालिद और मुदस्सिर को कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज-ए-जनाजा अदा की गई। कय्यूम खुद भी जनाजे में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि इस जनाजे में नागरिक प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए।
ये भी पढ़ें: भारत ने हर बार आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान को दी गहरी चोट; पढ़ें दोनों देशों के संघर्ष की टाइमलाइन
भारत की सैन्य कार्रवाई से तिलमिलाए कय्यूम ने कहा, भारत ने जो हमला किया है, उसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब हमला हुआ, ये तीनों लोग मस्जिद के पास एक कमरे में सो रहे थे और मस्जिद तबाह हो गई। पाकिस्तानी मलिक, खालिद और मुदस्सिर जमात उद-दावा के सदस्य बताए जा रहे हैं और उस मस्जिद में इमाम और देखरेख करने वाले थे। नमाज-ए-जनाजा के बाद तीनों के शव दफनाने के लिए उनके पैतृक इलाकों में भेज दिए गए।
22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी थी। जिसमें अधिकांश पर्यटक शामिल थे। इसके दो हफ्ते बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है। इनमें आतंकी हाफिज सईद और मसूद अजहर के ठिकाने भी शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.