{"_id":"62e83e689b359d3d8f51ed35","slug":"pak-army-helicopter-carrying-six-senior-officer-goes-missing-in-balochistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Army: पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर बलूचिस्तान में लापता, छह वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan Army: पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर बलूचिस्तान में लापता, छह वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मौत
Tue, 02 Aug 2022 06:42 PM IST
योगेश साहू
एएनआई, कराची।
एएनआई, कराची।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 02 Aug 2022 06:42 PM IST
सार
Pakistan Army : इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा, बलूचिस्तान (Balochistan) में 1 जुलाई से 467 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश हुई है। बलूचिस्तान में हाल की बारिश से विशेष रूप से लासबेला (Lasbela), केच (Kech), क्वेटा (Quetta), सिब्बी, खुजदार और कोहलू में अचानक आई बाढ़ से उनतीस जिले प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर।
- फोटो : ANI
विस्तार
Pakistan Army :बलूचिस्तान (Balochistan) में बाढ़ राहत अभियान (flood relief operations) में जुटा पाकिस्तान सेना का एक हेलिकॉप्टर लासबेला (Lasbela) में क्रैश हो गया। पाकिस्तान इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (Pakistan Inter-Services Public Relations) ने इस घटना में सवार छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। पाकिस्तान सशस्त्र बल आईएसपीआर (Pakistan Armed Forces ISPR) के मीडिया विंग (Media Wing) ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि हेलिकॉप्टर में 12वीं कोर के कमांडर जनरल सरफराज अली (Commander General Sarfraz Ali) और अन्य पांच वरिष्ठ सैन्य अधिकारी सवार थे। यह सभी बलूचिस्तान में किए जा रहे बाढ़ राहत कार्यों की निगरानी में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
ट्वीट में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) का एक हेलिकॉप्टर (aviation helicopter) का एटीसी (ATC) से संपर्क टूट गया है। यह हेलिकॉप्टर बलूचिस्तान के लासबेला में बाढ़ राहत अभियान (flood relief operation) पर था। इसमें कमांडर 12 कोर (Commander 12 Corps) सहित छह लोग सवार थे, जो बलूचिस्तान में बाढ़ राहत कार्यों की निगरानी कर रहे थे। जबकि पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हेलिकॉप्टर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। यहां विशेष रूप से बलूचिस्तान, सिंध, गिलगित-बाल्टिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा के बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव और राहत के प्रयास शुरू किए गए हैं। इन इलाकों में हजारों लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा है कि बलूचिस्तान में 1 जुलाई से 467 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश हुई है। बलूचिस्तान में हाल की बारिश से विशेष रूप से लासबेला, केच, क्वेटा, सिब्बी, खुजदार और कोहलू में अचानक आई बाढ़ से उनतीस जिले प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन