फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak anti-corruption court indicts Imran Khan, his wife Bushra in Toshakhana case

Pakistan: आम चुनाव से पहले इमरान खान और बुशरा बीबी को एक और झटका, तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में आरोप तय

Tue, 09 Jan 2024 08:23 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 09 Jan 2024 08:23 PM IST
सार

Pakistan: राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के खिलाफ तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में आरोप तय किए हैं। 

विज्ञापन
Pak anti-corruption court indicts Imran Khan, his wife Bushra in Toshakhana case
Imran Khan, Bushra Bibi - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक झटका लगा है। दरअसल, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने उनके और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के खिलाफ तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में आरोप तय किए हैं। 

विज्ञापन


जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद बशीर ने रावलपिंडी की अदियालाय जेल में सुनवाई की, जहां इमरान खान कैद हैं। उनके खिलाफ यह मामला एनएबी ने दर्ज किया है। आरोप पढ़े जाने के समय इमरान खान और बुशरा बीबी वहां मौजूद थे। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया। 
विज्ञापन

 
एक दिन पहले अदालत ने आरोप तय करने की प्रक्रिया टाल दी थी क्योंकि इमरान खान की पत्नी अदालत में पेश नहीं हुई थीं। मामले के मुताबिक, पीटीआई पार्टी के प्रमुख और उनकी पत्नी को विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से 108 उपहार मिले। जिनमें से उन्होंने 58 उपहार अपने पास रख लिए। राज्य को अनिवार्य मूल्य का भुगतान करते समय उन्होंने उपहारों को कम मूल्य दिया था। उपहारों में सऊदी क्राउन प्रिंस द्वारा दिया गया एक आभूषण सेट भी शामिल था, जिसे इमरान ने तोशाखाना में जमा नहीं कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तोशाखाना के नियमों के मुताबिक, सरकारी अधिकारी कीमत का भुगतान करके ही उपहार अपने पास रख सकते हैं। उपहार पहले तोशाखाना में जमा होना चाहिए। इमरान खान और उनकी पत्नी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए उपहारों को कम कीमत पर अपने पास रखा। 


यह मामला देश के अन्य तोशाखाना मामलों से अलग है। इसमें इमरान खान को पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने अयोग्य घोषित कर दिया था। बाद में उन्हें राज्य के उपहारों की बिक्री से प्राप्त आय छिपाने के लिए दोषी ठहराया था। इमरान की अयोग्यता को बाद में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था। जवाबदेही अदालत ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में भी सुनवाई की थी, जिसमें करीब 60 अरब रुपये का कथित भ्रष्टाचार शामिल है। इमरान और उनकी पत्नी इस मामले में भी आरोपी हैं। अदालत ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान खान की जमानत याचिका खारिज कर दी। हालांकि, उनकी पत्नी को पहले ही इस मामले में अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed