{"_id":"6a950073d3cf3176eb0fca83","slug":"revelations-from-son-of-gaddafi-drug-party-to-assad-family-vogue-profile-shocking-misdeeds-leave-you-stunned-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: गद्दाफी के बेटे की ड्रग्स पार्टी से लेकर असद परिवार के वॉग प्रोफाइल तक...दहला देंगी काली करतूतें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खुलासा: गद्दाफी के बेटे की ड्रग्स पार्टी से लेकर असद परिवार के वॉग प्रोफाइल तक...दहला देंगी काली करतूतें
Mon, 31 Aug 2026 09:48 AM IST
ज्योति भास्कर
लॉरेन मैकगॉगी/जॉर्जिया जी, द न्यूयॉर्क टाइम्स।
लॉरेन मैकगॉगी/जॉर्जिया जी, द न्यूयॉर्क टाइम्स।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 31 Aug 2026 09:48 AM IST
सार
मैंने दुनिया और खतरनाक बनाई...तानाशाहों, खूंखार कातिलों और युद्ध अपराधियों की छवि चमकाने वाले फिल एलवुड का कबूलनामा।
विज्ञापन
फिल एलवुड का कबूलनामा
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट-एजेंसी
विस्तार
लास वेगास जाने वाली फ्लाइट का दरवाजा बंद होते ही फिल एलवुड के इनबॉक्स में एक ईमेल गिरा, जिसमें उनके क्लाइंट मुतासिम गद्दाफी (लीबिया के क्रूर तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी का बेटा) की अजीबो-गरीब फरमानों की लिस्ट थी। मसलन, लॉस एंजिल्स से गर्लफ्रेंड को चार्टर्ड प्लेन से बुलवाना, सीजर्स पैलेस में पॉप स्टार चेर का शो देखना और कैसीनो में भारी जुआ खेलना।
विज्ञापन
एलवुड अगले कुछ दिनों तक उस तानाशाह के बेटे के साथ खौफनाक दलदल में फंसे रहे, जहां उन्हें हर पल अपनी जान का खतरा सता रहा था। यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद एलवुड ने किया है। दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाहों, हत्यारों और युद्ध अपराधियों की छवि चमकाने वाले मशहूर पीआर मैनेजर ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में स्वीकारा कि उन्होंने वर्षों तक नरसंहार करने वाली सत्ताओं की पैरवी की, जिससे यह दुनिया रहने के लिए और अधिक खतरनाक बन गई। पीआर फर्म ब्राउन लॉयड जेम्स के लिए काम करते हुए एलवुड ने तमाम ऐसे कुकर्मों को छिपाया, जिनका सच जानकर किसी की भी रूह कांप सकती है।
विज्ञापन
असद की पत्नी की तारीफें
2011 में बशर सरकार के खिलाफ लोकतंत्र समर्थकों के प्रदर्शन से पहले एलवुड ने सीरिया की फर्स्ट लेडी अस्मा अल-असद का आकर्षक प्रोफाइल फैशन मैगजीन वॉग में छपवाया, जिसकी हेडलाइन थी-ए रोज इन द डेजर्ट।
विज्ञापन
लॉकरबी धमाके के गुनहगार की रिहाई पर पर्दा
1988 में स्कॉटलैंड के लॉकरबी के ऊपर अमेरिकी यात्री विमान को बम से उड़ाए जाने के मामले में 270 बेकसूर लोग मारे गए थे। 2009 में जब इस घटना के एकमात्र दोषी अब्दुलबासित अल-मेग्राही को कैंसर के आधार पर रिहा किया गया, तो अमेरिका में आक्रोश भड़क गया।
गद्दाफी सरकार के लिए काम कर रहे एलवुड ने अमेरिकी सांसदों को इस पर राजी किया कि आतंकवाद के खिलाफ जंग में लीबिया का साथ जरूरी है। उन्होंने एक अमेरिकी सांसद के जरिए ओबामा प्रशासन को कहलाया कि लीबिया को कोसना बंद करो और फिर यह खबर लीक कराकर पूरा नैरेटिव बदल दिया।
कतर को दिलाई फीफा की मेजबानी
2010 में हेल्दी किड्स कोएलिशन बनाया और एक सांसद के जरिये संसद में यह मुद्दा उठवाया कि स्कूली बच्चों के मोटापे की समस्या हल होने तक अमेरिका को बड़े खेल आयोजन से हट जाना चाहिए। इससे अमेरिकी दावे को झटका लगा और फीफा की मेजबानी कतर को मिल गई।
क्या सचमुच बदल गए हैं एलवुड?
2018 में एफबीआई के छापे के बाद उन्होंने खुदकुशी की कोशिश की थी। अब एलवुड ने अपने काम के लिए तीन सख्त नियम बनाए हैं, कभी किसी तानाशाह के लिए काम नहीं करेंगे, लोकतंत्र के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाएंगे और कभी कानून नहीं तोड़ेंगे।