{"_id":"67dbea352bd8b084c0084c7f","slug":"painting-of-famous-painter-mf-hussain-made-a-record-sold-for-rs-118-crore-in-new-york-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MF Hussain: प्रसिद्ध चित्रकार एमएफ हुसैन की पेटिंग ने बनाया रिकॉर्ड, न्यूयॉर्क में 118 करोड़ में हुई बिक्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
MF Hussain: प्रसिद्ध चित्रकार एमएफ हुसैन की पेटिंग ने बनाया रिकॉर्ड, न्यूयॉर्क में 118 करोड़ में हुई बिक्री
Thu, 20 Mar 2025 03:43 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 20 Mar 2025 03:43 PM IST
सार
प्रसिद्ध चित्रकार एमएफ हुसैन की एक पेटिंग 13.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 118 करोड़ रुपये) में बिकी है। एमएफ हुसैन की पेटिंग ग्राम यात्रा ने आधुनिक भारतीय कला की सबसे महंगी पेटिंग का रिकॉर्ड बनाया है। इस पेंटिंग को प्रसिद्ध चित्रकार के 1950 के दशक की सबसे अहम और विशाल पेटिंग माना जाता है।
विज्ञापन
प्रसिद्ध चित्रकार एमएफ हुसैन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रसिद्ध चित्रकार एमएफ हुसैन की एक पेटिंग 13.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 118 करोड़ रुपये) में बिकी है। एमएफ हुसैन की पेटिंग ग्राम यात्रा ने आधुनिक भारतीय कला की सबसे महंगी पेटिंग का रिकॉर्ड बनाया है। इस पेंटिंग को प्रसिद्ध चित्रकार के 1950 के दशक की सबसे अहम और विशाल पेटिंग माना जाता है।
विज्ञापन
19 मार्च को न्यूयॉर्क के क्रिस्टी में इस पेंटिंग की नीलामी हुई। इससे पहले 2023 में अमृता शेरगिल की 1937 की द स्टोरी टेलर पेटिंग की मुंबई में लगभग 7.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर (61.8 करोड़ रुपये) में नीलामी हुई थी। एमएफ हुसैन की एक ही कैनवास पर करीब 14 फीट लंबी पेंटिंग में 13 पैनल लगे हैं। इस ग्राम यात्रा का अर्थ है गांव की तीर्थयात्रा। यह हुसैन की कृतियों की आधारशिला मानी जाती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सात हजार करोड़ रुपये के रक्षा सौदे को कैबिनेट की मंजूरी, स्वदेशी आर्टिलरी गन की होगी खरीद
विज्ञापन
क्रिस्टी के साउथ एशियन मॉडर्न एंड कंटेम्परेरी आर्ट के प्रमुख निशाद अवारी ने कहा कि हम मकबूल फिदा हुसैन के काम और पूरी श्रेणी के लिए एक नया बेंचमार्क मूल्य निर्धारित करने का हिस्सा बनकर रोमांचित हैं। यह एक ऐतिहासिक क्षण है और आधुनिक और समकालीन दक्षिण एशियाई कला बाजार की असाधारण ऊपर की ओर प्रगति को जारी रखता है।
1954 में ही नार्वे चली गई थी पेटिंग
एमएफ हुसैन की जिस पेटिंग की सबसे महंगी बिक्री हुई है, वह 1954 में ही भारत से चली गई थी। यूक्रेन में जन्मे नॉर्वे के डॉक्टर लियोन एलियास वोलोडार्स्की ने इस पेटिंग को खरीद लिया था। वे नई दिल्ली में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के लिए एक थोरैसिक सर्जरी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए आए थे।
वोलोडार्स्की ने 1964 में पेंटिंग को ओस्लो यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल को दे दिया था। अब इस पेटिंग की बिक्री से प्राप्त आय संस्थान में डॉक्टरों की भावी पीढ़ियों के प्रशिक्षण में मदद करेगी। इससे पहले हुसैन की सबसे महंगी पेंटिंग शीर्षकहीन पुनर्जन्म पिछले साल लंदन में 3.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 25.7 करोड़ रुपये) में बिकी थी।
ये भी पढ़ें: राम सुतार को मिलेगा महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी समेत बना चुके हैं ये प्रतिमाएं
1915 में जन्मे थे एमएफ हुसैन
17 सितंबर, 1915 को महाराष्ट्र के पंढरपुर में जन्मे एमएफ हुसैन भारत के सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय कलाकारों में से एक थे। इनकी पेंटिंग ने दुनिया भर में कला को सम्मान दिलाया। राजनीति को लेकर देवी-देवताओं की उनकी पेंटिंग पर काफी विवाद भी हुआ। इसके बाद उन्होंने भारत छोड़ दिया और दुबई में रहने लगे। नौ जून 2011 को 95 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई। वे अपने पीछे कई शानदार कृतियां छोड़ गए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
