{"_id":"67eef803960633fa3f0bddc5","slug":"over-250-virgin-atlantic-passengers-stuck-in-turkey-airline-looking-for-ways-to-fly-them-to-mumbai-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Turkey: वर्जिन अटलांटिक के लगभग 250 यात्री तुर्किये में फंसे, मुंबई पहुंचाने के लिए रास्ते खोज रही एयरलाइन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Turkey: वर्जिन अटलांटिक के लगभग 250 यात्री तुर्किये में फंसे, मुंबई पहुंचाने के लिए रास्ते खोज रही एयरलाइन
Fri, 04 Apr 2025 02:35 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/अंकारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/अंकारा
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 04 Apr 2025 02:35 AM IST
सार
लंदन से मुंबई आ रही वर्जिन अटलांटिक के विमान को तुर्किये में इमरजेंसी लैंडिग के बाद 250 से ज्यादा यात्रियों दो अप्रैल से तुर्किये में फंसे हुए है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार यात्री अपनी नारजगी भी जता रहे है। हालांकि एयरलाइन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि वो यात्रियों को मुंबई भेजने की तैयारी कर रहें है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंदन से मुंबई आ रहे वर्जिन अटलांटिक के विमान को तुर्किये के डायरबाकिर हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया गया, जिसके बाद 250 से ज्यादा यात्री पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय तक वहां फंसे हुए हैं। बता दें कि इन यात्रियों में कुछ भारतीय भी शामिल हैं। वहीं इस मामले में वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन ने गुरुवार को कहा कि वह यात्रियों को जल्द से जल्द मुंबई पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान चलाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
मेडिकल इमरजेंसी के कारण हुआ था डायवर्जन
बता दें कि यह घटना 2 अप्रैल को हुई जब लंदन के हीथ्रो से मुंबई के लिए उड़ान VS358 को तुर्किये के डायरबाकिर में डायवर्ट किया गया था। एयरलाइन के मुताबिक, यह डायवर्जन एक मेडिकल इमरजेंसी के कारण हुआ था। विमान के वहां उतरने के बाद, A350-1000 विमान में तकनीकी समस्या आ गई, जिस पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- UK: ट्रंप को ब्रिटिश न्यायाधीश ने दिया झटका, रूस डोजियर मामले में हार के बाद 625,000 पाउंड का कानूनी जुर्माना
विज्ञापन
फंसे हुए यात्रियों की प्रतिक्रिया
साथ ही इस मामले में फंसे हुए यात्रियों ने बताया कि उन्हें हवाई अड्डे पर फर्श पर सोने के लिए मजबूर किया गया और उन्हें कंबल भी नहीं दिए गए। एक यात्री ने बताया कि शाकाहारी भोजन भी उपलब्ध नहीं था। हालांकि, वर्जिन अटलांटिक ने एक बयान में कहा कि यात्रियों को तुर्किये में रातभर होटल में ठहरने और जलपान की सुविधा दी जा रही है।
ये भी पढ़ें:- Tariff War: यूएस के बराबर जवाबी टैरिफ लगाएगा कनाडा; कार्नी बोले- मैंने बीते सप्ताह ही ट्रंप को बता दिया था...
सोशल मीडिया पर यात्रियों ने साझा की परेशानी
इसके साथ ही कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी साझा की। एक यात्री ने बताया कि 300 से ज्यादा भारतीय और ब्रिटिश नागरिक भयानक स्थिति में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए सिर्फ एक शौचालय था और उन्हें 15 घंटे से ज्यादा समय तक एक छोटे से स्थान में रखा गया। वर्जिन अटलांटिक ने यह भी कहा कि वह यात्रियों को मुंबई भेजने के लिए सभी संभव प्रयास कर रही है।