फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada warns Trump on tariffs: PM Mark Carney says they will retaliate against US tariffs

Tariff War: कनाडा ने अमेरिकी वाहन आयात पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की; कार्नी बोले- मैंने ट्रंप को बता दिया था

Fri, 04 Apr 2025 01:02 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 04 Apr 2025 01:02 AM IST
सार

Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पारस्परिक टैरिफ की घोषणा के बाद कनाडा ने भी जवाबी टैरिफ का एलान कर दिया है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि देश उन सभी अमेरिकी वाहन आयातों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा जो मुक्त व्यापार समझौते के तहत नहीं आते। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Canada warns Trump on tariffs: PM Mark Carney says they will retaliate against US tariffs
कनाडा के पीएम मार्क कार्नी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI/ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पारस्परिक टैरिफ की घोषणा के बाद कनाडा ने भी जवाबी टैरिफ का एलान कर दिया है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि देश उन सभी अमेरिकी वाहन आयातों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा जो मुक्त व्यापार समझौते के तहत नहीं आते। कनाडाई पीएम ने आगे कहा कि इस टैरिफ से मिले राजस्व को देश के ऑटो श्रमिकों और उद्योगों की मदद करने में इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से घोषित नए पारस्परिक टैरिफ (आयात शुल्क) को लेकर दुनियाभर के नेताओं ने संतुलित प्रतिक्रिया देते हुए इस घोषणा की आलोचना की। चीन और ईयू ने जवाबी उपायों की भी घोषणा की है। चीन ने इसे तुरंत रद्द करने का आग्रह कर अपने हितों की रक्षा का संकल्प लिया। ज्यादातर देशों ने कहा, इस कदम से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के व्यापार युद्ध में और ज्यादा उलझने का खतरा है। वहीं, कनाडा ने भी जवाबी टैरिफ लगाने का एलान किया है। 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 25 फीसदी ऑटो टैरिफ लगाने पर कनाडा भी जवाबी टैरिफ लगाएगा। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि हम अमेरिका से आयातित वाहनों पर बराबर जवाबी टैरिफ लगाएंगे। कार्नी ने कहा कि उन्होंने पिछले हफ्ते ट्रंप को फोन पर बता दिया था कि अमेरिका के बराबर जवाबी टैरिफ लगाएंगे। उन्होंने कहा कि कनाडावासी पहले ही टैरिफ का असर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनेट में प्रस्ताव, सीमित होगी कनाडा पर टैरिफ क्षमता
इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब सीनेट ने एक प्रस्ताव पारित किया। इससे ट्रंप की कनाडा पर टैरिफ लगाने की क्षमता सीमित हो जाएगी। सीनेट में रिपब्लिकनों का बहुमत है, लेकिन चार सांसदों के डेमोक्रेटिकों के साथ मतदान करने से प्रस्ताव 51-48 वोटों से पारित हो गया। यह कनाडा पर टैरिफ को आधार बनाने वाले फेंटेनाइल (नशीला पदार्थ) पर ट्रंप की आपातकालीन घोषणा को खत्म कर देगा। प्रस्ताव में कहा गया कि ट्रंप का टैरिफ अमेरिकी व्यापार और उपभोक्ताओं के लिए नुकसानदायक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed