Pakistan: आतंकवादी हमले में इस्तेमाल किया गया 100 किलोग्राम से ज्यादा विस्फोटक, मारे गए थे 23 पाकिस्तानी सैनिक
Pakistan: आतंक रोधी विभाग (सीटीडी) के मुताबिक तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) के आतंकवादी हमले में 100 किलोग्राम से ज्यादा विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। मंगलवार को हुए इस हमले में 23 सैनिक मारे गए हैं और तीस अन्य घायल हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर इस साल के सबसे घातक आतंकवादी हमले में 100 किलोग्राम से ज्यादा विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया। इसमें 23 सैनिक मारे गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने ली हमले की जिम्मेदारी
इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) ने ली है। यह संगठन प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़ा है। इसके छह आतंकवादियों ने मंगलवार को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में विस्फोटकों से लदे एक ट्रक से सुरक्षा चौकी को टक्कर मार दी।
हमले में मारे गए पाकिस्तानी सेना के 23 सैनिक
आतंक रोधी विभाग (सीटीडी) के एसपी आसिफ महमूद के मुताबिक, आतंकवादी हमले में सौ किलोग्राम से ज्यादा विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया है। इस हमले में 23 सैनिक मारे गए हैं और तीस अन्य घायल हो गए हैं।
विस्फोटकों से लदा वाहन गेट से टकराया
पाकिस्तानी सेना एक बयान में कहा, हमले के बाद सिलसिलेवार विस्फोट हुए। आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे वाहन को गेट से टकरा दिया और उसके बाद आत्मघाती बम विस्फोट किया। विस्फोट के कारण इमारत ढह गई, जिसके परिणामस्वरूप कई लोग हताहत हुए। सभी छह आतंकवादी मारे गए।
टीजेपी ने जारी किया दो मिनट का वीडियो
नवगठित आतंकवादी समूह टीजेपी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।टीजेपी ने दो मिनट का एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें आतंकवादियों को थर्मल स्कोप से सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाते हुए दिखाया गया था। हालांकि, सुरक्षा अधिकारियों ने दावा किया कि वीडियो प्रामाणिक नहीं है।
मुख्यमंत्री-राज्यपाल ने किया अस्पतालों का दौरा
खैबर पख्तूनख्वा के राज्यपाल हाजी गुलाम अली और कार्यवाहक मुख्यमंत्री अरशद हुसैन ने जिले का दौरा किया और मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए अस्पतालों का भी दौरा किया। पाकिस्तान हाल के आतंकवादी हमलों में अफगान नागरिकों की संलिप्तता का दावा करता रहा है।
अफगानिस्तान के प्रभारी राजदूत को किया तलब
हमले के बाद विदेश कार्यालय ने एक बयान जारी कर पाकिस्तान में आतंक फैलाने वाले आतंकवादी संगठनों के खिलाफ अफगान सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की। पाकिस्तान के विदेश सचिव सीरस सज्जाद काजी ने अफगानिस्तान के प्रभारी राजदूत सरदार अहमद शाकिब को तलब किया और स्थिति की गंभीरता पर जोर देते हुए हालिया हमलों के दोषियों के खिलाफ व्यापक जांच और निर्णायक कार्रवाई का आह्वान किया।