फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Our allies have taken advantage of us more so than our enemies says Donald Trump

US: 'अमेरिका का दुश्मनों से ज्यादा सहयोगियों ने फायदा उठाया', चुनाव से पहले यूरोपीय संघ पर ट्रंप ने कसा तंज

Wed, 16 Oct 2024 07:45 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 16 Oct 2024 07:45 AM IST
सार

रूस को लेकर सवाल किए जाने पर डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर अपने संबंधों का बचाव किया। टैरिफ पर उन्होंने कहा कि भारत एक मजबूत देश है।

विज्ञापन
Our allies have taken advantage of us more so than our enemies says Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में अगले महीने राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। इस चुनाव को लेकर रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर है। इस बीच ट्रंप ने अमेरिका के सहयोगी देशों को लेकर एक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दुश्मनों से ज्यादा सहयोगियों ने अमेरिका का फायदा उठाया है। सहयोगी से उनका मतलब यूरोपीय संघ से है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, "दुश्मनों से ज्यादा सहयोगियों ने हमारा फायदा उठाया। हमारा सहयोगी यूरोपीय संघ है। यूरोपीय संघ के साथ हमारा व्यापार घाटा 300 अरब अमेरिकी डॉलर का है। हमारे बीच व्यापारिक समझौते खराब थे। इस वजह से मुझे पूछना पड़ा कि ये समझौते करने वाले लोग कौन हैं? या तो वे बहुत मूर्ख है या फिर उन्हें इसके लिए पैसा मिल रहा है।"
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, "मैंने चीन पर 27.5 प्रतिशत का टैरिफ लगाया। अगर ऐसा नहीं करता तो हम चीनी कारों से भर जाते। हमारी सभी फैक्टरियां बंद हो जाती। ऑटो इंडस्ट्री में हमारे पास नौकरी नहीं होती। मैंने दक्षिण कोरिया पर टैरिफ लगाया।" रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ने आगे कहा, "क्या आप जानते हैं कि हमारी कार कंपनियां छोटे ट्रक और एसयूवी से पैसा कमाती हैं। अगर मैंने टैरिफ हटा दिए तो आप परेशान हो जाएंगे। प्रत्येक कार कंपनी प्रतिस्पर्धा से बाहर हो जाएगी हम उन कंपनियों के लिए टैक्स को और कम करने जा रहे हैं जो अमेरिका में अपना उत्पाद बनाने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed