फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Opposition parties have announced to bring a no-confidence motion against the Imran Khan government

पाकिस्तान: क्या सत्ता हाथ से जाने के अंदेशे से बौखला गए हैं इमरान खान?

Tue, 08 Mar 2022 07:24 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 08 Mar 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार
विपक्षी दलों के गठबंधन- पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के नेता मौलाना फजलुर रहमान को उन्होंने फजलु डीजल कह कर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे उन्हें कभी मौलाना नहीं कहेंगे, क्योंकि ये शब्द शिक्षित और विश्वसनीय व्यक्ति के लिए है...
loader
Opposition parties have announced to bring a no-confidence motion against the Imran Khan government
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

क्या पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर हताश हो गए हैं? पाकिस्तान के सियासी हलकों में ये सवाल उठाया गया है। इसकी वजह इमरान खान की लगातार तीखी होती जा रही जुबान है। उनके आलोचकों का कहना है कि अब राजनीतिक बयान देते समय इमरान खान प्रधानमंत्री पद की मर्यादा का भी ख्याल नहीं रख रहे हैं। इसी बात की ताजा मिसाल अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर विपक्ष को दी गई उनकी धमकी है।



विपक्षी पार्टियां इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का एलान कर चुकी हैं। फिलहाल वे इस प्रस्ताव के समर्थन में अधिक से अधिक पार्टियों को जुटाने की मुहिम जुटी हुई हैं। इसी सिलसिले में रविवार को इमरान खान ने धमकी दी कि अगर अविश्वास प्रस्ताव गिर गया, तो उसके बाद विपक्षी दलों को ये प्रस्ताव लाने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा- ‘अगर आपका अविश्वास प्रस्ताव गिर गया तो उसके बाद मैं आपके साथ क्या करुंगा, क्या आपको इसका अंदाजा है?’

फजलुर रहमान को बोला 'डीजल'

इमरान खान ने कहा कि विपक्षी नेता उन्हें प्रधानमंत्री पद से हटाना चाहते हैं ताकि उसके बाद वे देश को लूटना जारी रख सकें। उन्होंने पूछा कि आखिर पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) को कौन समर्थन दे रहा है और फिर सवाल उठाया- ‘क्या कोई लोमड़ी नेता बन सकती है।’ इमरान खान ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को ‘नंबर एक अपराधी’ बताया। उन्होंने पीएमएल-नवाज के कार्यकर्ताओं से पूछा कि नवाज शरीफ दुम दबा कर क्यों देश से भाग गए?

इमरान खान एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसमें उन्होंने दूसरे विपक्षी नेताओं के खिलाफ भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को उन्होंने ‘एक बीमारी’ बताया। कहा कि जरदारी हर काम में दस फीसदी कमीशन खाने के लिए बदनाम थे। विपक्षी दलों के गठबंधन- पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के नेता मौलाना फजलुर रहमान को उन्होंने फजलु डीजल कह कर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे उन्हें कभी मौलाना नहीं कहेंगे, क्योंकि ये शब्द शिक्षित और विश्वसनीय व्यक्ति के लिए है। इमरान ने कहा- ‘मौलाना शब्द उस व्यक्ति के लिए इस्तेमाल नहीं हो सकता, जो डीजल के परमिट बेचता है।’

पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने किया आगाह

इमरान खान के इस लहजे की विपक्षी हलकों में कड़ी आलोचना की गई है। उधर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग (कायद) के अध्यक्ष और पंजाब विधानसभा के स्पीकर परवेज इलाही ने इमरान खान को आगाह किया है कि वे अपने सलाहकारों से सावधान रहें। इलाही ने कहा कि ये सलाहकार प्रधानमंत्री और मीडिया के बीच टकराव पैदा कर रहे हैं। इलाही ने प्रधानमंत्री को भेजे एक संदेश में इमरान खान के सहयोगियों की तरफ से हाल में दिए गए बयानों को लेकर चिंता जताई है।


अखबार डॉन में छपी खबर के मुताबिक इस संदेश में इलाही ने कहा- ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कुछ सदस्यों को कुछ मीडिया चैनलों ने अपनी बहस में शामिल होने से रोक दिया है। इसलिए अगर पीटीआई इसी राह पर चलती रही, तो वह देश के सामने संतुलित नैरेटिव पेश नहीं कर पाएगी।’ इलाही ने कुछ अखबारों और मीडिया घरानों को विज्ञापन देने पर लगाई गई कथित रोक पर भी चिंता जताई है। पर्यवेक्षकों का कहना है कि इमरान खान और उनके नेतृत्व वाली पीटीआई का रुख हाल में कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो गया है। इससे उनकी छवि और खराब हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed