{"_id":"62057ba538f16d07f536a4da","slug":"opposition-leader-pritam-singh-under-scanner-singapore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर : विपक्षी नेता प्रीतम सिंह जांच के घेरे में, संसद में झूठ बोलने वाली सांसद के बचाव का मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सिंगापुर : विपक्षी नेता प्रीतम सिंह जांच के घेरे में, संसद में झूठ बोलने वाली सांसद के बचाव का मामला
Fri, 11 Feb 2022 02:25 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, सिंगापुर।
एजेंसी, सिंगापुर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:25 AM IST
सार
भारतीय मूल के 45 वर्षीय प्रीतम सिंह वर्कर्स पार्टी के महासचिव और संसद सदस्य हैं। उन्हें 2020 के आम चुनाव के बाद विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की संसदीय समिति ने पिछले साल संसद में झूठ बोलने वाली एक सांसद के खिलाफ जांच के दौरान बचाव करने के लिए विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह के मामले को सरकारी अभियोजक के पास भेजने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
समिति ने कहा है कि इससे पता चलेगा कि क्या सिंह के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की जा सकती है अथवा नहीं।
भारतीय मूल के 45 वर्षीय सिंह वर्कर्स पार्टी के महासचिव और संसद सदस्य हैं। उन्हें 2020 के आम चुनाव के बाद विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया था। संसद के अध्यक्ष तन चुआन-जिन की अध्यक्षता वाली विशेषाधिकार समिति संसद में झूठ बोलने के कारण वर्कर्स पार्टी की सांसद रईसा खान के आचरण की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
खान ने एक नवंबर को माना कि उन्होंने संसद में झूठ बोला था। खान ने दावा किया था कि वह यौन उत्पीड़न की शिकार एक महिला के साथ थाना गई थीं जहां पीड़िता से असंवेदनशील बर्ताव किया गया। अगले हफ्ते संसद की बैठक में समिति की सिफारिशों पर बहस होने की उम्मीद है।
विज्ञापन