फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Opposition boycotted President muizzu address in Parliament Ahead India maldives row

Maldives: संसद में राष्ट्रपति के संबोधन का विपक्ष ने किया बहिष्कार, मोइज्जू की भारत विरोधी नीति से खफा नेता

Mon, 05 Feb 2024 02:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 05 Feb 2024 02:22 AM IST
सार

मालदीव की मीडिया के अनुसार, मुख्य विपक्षी पार्टियां मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) और डेमोक्रेट पार्टी ने राष्ट्रपति के संबोधन में शामिल होने का बहिष्कार किया है। डेमोक्रेट्स ने बताया कि भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिपप्णी करने वाले तीनों कैबिनेट मंत्रियों की पुनर्नियुक्ति के कारण वह बैठक से दूर हैं।

विज्ञापन
Opposition boycotted President muizzu address in Parliament Ahead India maldives row
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्म मोइज्जू - फोटो : एक्स/डॉ. मोहम्मद मोइज्जू

विस्तार

भारत के खिलाफ अमर्यादित व्यवहार के कारण मालदीव की राजनीति में खींचतान जारी है। इस बीच मालदीव की दो मुख्य विपक्षी पार्टियों ने राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू के संसद में संबोधन में शामिल न होने का एलान कर दिया है। मालदीव की मीडिया रिपोर्ट ने विपक्ष के फैसले की पुष्टि की है। बता दें, हाल में भारतीय सैनिकों को माले से बाहर निकालने के मोइज्जू के फैसले के कारण भारत और मालदीव के रिश्तों में खटास आई है। मोइज्जू चीन समर्थक हैं। भारत के साथ रिश्तों में खटास आने के कारण विपक्षी पार्टियां मोइज्जू का विरोध कर रही हैं।

विज्ञापन

मोइज्जू सरकार की विदेश नीति पर सवाल 
मालदीव की मीडिया के अनुसार, मुख्य विपक्षी पार्टियां मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) और डेमोक्रेट पार्टी ने राष्ट्रपति के संबोधन में शामिल होने का बहिष्कार किया है। डेमोक्रेट्स ने बताया कि भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिपप्णी करने वाले तीनों कैबिनेट मंत्रियों की पुनर्नियुक्ति के कारण वह बैठक से दूर हैं। हालांकि, अभी तक एमडीपी की आरोप में कार्यक्रम में शामिल न होने का कारण सामने नहीं आया है। बता दें, एमडीपी और डेमोक्रेट्स ने हाल ही में एक संयुक्त बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने वर्तमान सरकार की विदेश नीति पर सवाल खड़े किए थे और उन्हें दीर्घकालिक विकास के लिए बेहद हानिकारक बताया था। विपक्ष ने जोर दिया कि मालदीव की स्थिरता और सुरक्षा के लिए हिंद महासागर में स्थिरता और सुरक्षा महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

संसद सत्र को सुबह नौ बजे संबोधित करेंगे मोइज्जू 
रिपोर्ट के अनुसार, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू सोमवार सुबह नौ बजे संबोधित करेंगे। मालदीवियन संविधान के अनुसार, मालदीव के राष्ट्रपति साल के पहले कार्यकाल के पहले संसद सत्र को संबोधित करते हैं। इस दौरान वे देश की स्थिति की रूपरेखा, सुधार कार्यवाही सहित अन्य आवश्यक मुद्दों पर बात करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों के बीच यह है विवाद 
सितंबर 2023 में मालदीव में हुए आम चुनाव के दौरान मोइज्जू की पार्टी ने भारतीय सैनिकों को हटाने के लिए चुनाव में 'इंडिया आउट' अभियान चलाया था। मोइज्जू ने चुनाव में 'इंडिया आउट' लिखी टी शर्ट पहन कर चुनाव प्रचार किया था। चीन समर्थक मोइज्जू ने पदभार संभालने के दूसरे दिन ही आधिकारिक तौर पर भारत सरकार से अपने सैनिकों को वापस बुलाने का अनुरोध किया। वहीं हालिया चीन दौरे के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू के तेवर सख्त हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने भारत का नाम लिए बिना कहा था कि किसी देश के पास मालदीव को धमकाने का अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed