फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Operation Kaveri Nearly 3800 Indians evacuated from crisis hit Sudan

Operation Kaveri: अब तक 3800 भारतीयों को निकाला गया, भारतीय वायुसेना का अभियान जारी

Fri, 05 May 2023 04:42 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, जेद्दा
एएनआई, जेद्दा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 05 May 2023 04:42 AM IST
सार

ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से अभी तक करीब 3800 भारतीयों को बचाया गया है। इससे पहले गुरुवार को सूडान में फंसे 192 भारतीय अहमदाबाद पहुंचे।

विज्ञापन
Operation Kaveri Nearly 3800 Indians evacuated from crisis hit Sudan
ऑपरेशन कावेरी में जुटे वायुसेना के जवान - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने युद्धग्रस्त सूडान से लगभग 3800 नागरिकों को सफलतापूर्वक निकाल लिया है, क्योंकि खार्तूम से फंसे नागरिकों को बचाने के लिए ऑपरेशन कावेरी तेज कर दिया है। भारतीय वायु सेना की C-130J फ्लाइट 47 फंसे हुए भारतीयों को लेकर जेद्दा से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, सूडान से 47 लोगों को लेकर आईएएफ का सी-130जे विमान  दिल्ली के लिए रवाना हो गया। ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से अभी तक करीब 3800 लोगों को बचाया गया है। इससे पहले गुरुवार को सूडान में फंसे 192 भारतीय अहमदाबाद पहुंचे। उन्हें भारतीय वायुसेना के सी17 विमान से पोर्ट सूडान से अहमदाबाद गुजरात लाया गया।
विज्ञापन


नौवें दिन तक सूडान से 3,584 भारतीय बचाए
सूडान में भारतीय दूतावास के अनुसार, ऑपरेशन कावेरी के तहत संघर्षग्रस्त सूडान से अब तक कुल 3,584 भारतीयों को निकाला गया है। गुरुवार को इस अभियान के नौ दिन पूरे हो गए। ऑपरेशन कावेरी में भारतीय नौसेना के पांच जहाजों और वायु सेना के 16 विमानों का इस्तेमाल किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि बृस्पतिवार को सऊदी अरब के जेद्दा से 16 भारतीयों का एक जत्था लखनऊ रवाना हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व एक अन्य विमान से 14 भारतीय जेद्दा से मुंबई रवाना हुए। पोर्ट सूडान से भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान से देर रात 192 यात्रियों का एक और जत्था अहमदाबाद पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस्र का दावा, 40,000 से अधिक सूडानी नागरिक उसकी सीमा में घुसे...
मिस्र का दावा है कि 40,000 सूडानी नागरिक उसकी सीमा में घुस आए हैं। वहीं अन्य चाड, दक्षिण सूडान और इथियोपिया चल गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिजली और पानी की आपूर्ति अनिश्चित हो गई है। खाने की सामग्री और ईंधन की कमी हो गई है और अधिकांश अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र बंद हो चुके हैं। ऐसे हालात में उनके पास पलायन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। 


सूडान में युद्धविराम की अवधि फिर बढ़ी, फायरिंग जारी
सूडान में युद्धविराम की अवधि 11 मई तक बढ़ाने पर फिर सहमति हो गई हैं, मगर कई हिस्सों में अब भी फायरिंग जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक संघर्ष में 528 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 4,599 लोग घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों की ओर से यह निर्णय नागरिकों और सहायता सामग्री के लिए सुरक्षित मार्ग प्रदान करने के अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद आया है। इस बीच, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर उल्लंघन का आरोप लगाया। लोग पलायन को मजबूर हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed