फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Operation Epic Fury: White House's statement- US will soon have complete control over Iranian skies

Op Epic Fury: व्हाइट हाउस का बड़ा बयान- ईरानी आसमान पर जल्द अमेरिका का नियंत्रण होगा, होर्मुज पर दिए यह संकेत

Thu, 05 Mar 2026 02:13 AM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Pavan Updated Thu, 05 Mar 2026 02:13 AM IST
सार

Operation Epic Fury: अमेरिका की तरफ से ईरान के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जा रही है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने प्रेस वार्ता में बताया कि जल्द ही अमेरिकी सेना ईरान के हवाई क्षेत्र पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर लेगी। उन्होंने इस दौरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी टिप्पणी की है।

विज्ञापन
Operation Epic Fury: White House's statement- US will soon have complete control over Iranian skies
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट - फोटो : ANI-वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमेरिका ने दावा किया है कि ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे सैन्य अभियान में उसे बड़ी सफलता मिल रही है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में ईरान के आतंकी शासन को कड़ा जवाब दिया जा रहा है और उसके सैन्य ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पश्चिम एशिया संकट: हिंद महासागर में अमेरिका ने डुबोया ईरानी युद्धपोत, बढ़ता टकराव भारत के लिए चिंताजनक कैसे?
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का क्या है लक्ष्य?
लेविट के अनुसार अमेरिका ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम का सैन्य अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को खत्म करना, उसके मिसाइल उद्योग को पूरी तरह नष्ट करना और ईरानी नौसेना को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि अब तक अमेरिकी सेना ईरान के 20 से ज्यादा जहाजों को नष्ट कर चुकी है, जिनमें उसका एक प्रमुख पनडुब्बी भी शामिल है। इस हमले में पहली बार द्वितीय विश्व युद्ध के बाद टॉरपीडो का इस्तेमाल किया गया।



'ईरानी आसमान जल्द होगा अमेरिका का नियंत्रण'
व्हाइट हाउस का दावा है कि इस समय अरब सागर, हॉर्मुज जलडमरूमध्य और ओमान की खाड़ी में कोई भी ईरानी जहाज सक्रिय नहीं है। लेविट ने कहा कि आने वाले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ईरान के आसमान पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर लेगी। इसके बाद सेना चिन्हित सैन्य ठिकानों पर बड़े हमले करेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सके। उनके मुताबिक अमेरिका ने पहले ईरान के साथ बातचीत की कोशिश भी की थी और प्रतिबंध हटाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन ईरान ने उसे ठुकरा दिया।



व्हाइट हाउस ने होर्मुज पर नियंत्रण करने के दिए संकेत
लेविट ने यह भी कहा कि अमेरिका के पास पर्याप्त हथियार और गोला-बारूद मौजूद है और जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई और आगे बढ़ाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि यूरोपीय देश भी इस अभियान में अमेरिका का सहयोग करेंगे। व्हाइट हाउस के अनुसार इस कार्रवाई से दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति भी सुरक्षित होगी, क्योंकि ईरान अब हॉर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए तेल की आपूर्ति को नियंत्रित नहीं कर पाएगा। यह रास्ता दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।




यह भी पढ़ें - पश्चिम एशिया में शांति कब-कैसे?: चीन विशेष मध्यस्थता दूत भेजेगा, खाड़ी देशों की पहली आपात बैठक से UAE भी जुड़ा

व्हाइट हाउस के अनुसार, ट्रंप प्रशासन अमेरिकियों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। अब तक 17,500 से अधिक अमेरिकी अपने घर लौट चुके हैं। यदि आप अमेरिकी नागरिक हैं और घर लौटना चाहते हैं, तो http://Step.State.Gov पर पंजीकरण करें या 24/7 स्टेट डिपार्टमेंट टास्क फोर्स को +1-202-501-4444 पर कॉल करें।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed