{"_id":"5eb73a7e8ebc3e90941e4bca","slug":"opening-lockdown-and-economy-can-tense-situation-amid-corona-crisis-warns-who","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक गतिविधियों से बिगड़ सकते हैं हालात, डब्ल्यूएचओ ने किया आगाह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आर्थिक गतिविधियों से बिगड़ सकते हैं हालात, डब्ल्यूएचओ ने किया आगाह
Sun, 10 May 2020 04:49 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 10 May 2020 04:49 AM IST
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन
- फोटो : social media
डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि दुनिया के देश अगर कोरोना को नियंत्रित करना चाहते हैं तो उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों पर ध्यान देना होगा। जांच, निगरानी और क्वारंटीन की रणनीति पर अधिक जोर देने से ही बचाव संभव है। महामारी के बीच आर्थिक गतिविधियां शुरू करने से हालात बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ के हेल्थ इमरजेंसी प्रोग्राम के प्रमुख माइर रायन ने शुक्रवार को कहा कि हमें पहले की तरह ही सतर्क रहना होगा। मरीजों का पता लगाने को अधिक से अधिक लोगों की जांच करनी होगी, जांच के बाद आइसोलेट करना होगा और संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन करना होगा। उन्होंने कहा कि नया संक्रमण रोकने के लिए पाबंदियां लगानी होंगी, दूसरों को संक्रमण से बचाना होगा।
विज्ञापन
सभी सुरक्षित नहीं, तब तक कोई सुरक्षित नहीं:
रायन ने कहा कि वायरस देश-देश फैल रहा है। कहीं इसकी रफ्तार धीमी है तो कहीं तेज। ऐसे में सावधानी ही इससे बचाव है। ये सभी को समझना होगा कि जब तक सभी लोग सुरक्षित नहीं हैं तब तक कोई सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय एकजुटता से ही जीत संभव:
डब्ल्यूएचओ के डीजी टेड्रॉस एडहानोम घेबरेसस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एकजुटता से ही वायरस को मात दी जा सकती है। 40 साल पहले स्मॉल पॉक्स को इसी सहयोग की बदौलत खत्म किया गया था।