फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Open Doors Report issues Indian students comprised nearly 20% of this number in the 2020-2021 academic year

ओपन डोर्स' रिपोर्ट 2021: अमेरिकी दूतावास ने जारी किए आंकड़े, 20 फीसदी भारतीय छात्रों के लिए बने पसंदीदा स्थल

Mon, 15 Nov 2021 03:14 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 15 Nov 2021 03:14 PM IST
सार

15 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सप्ताह के मौके पर अमेरिका का दिल्ली स्थित मिशन इंडिया, 2021 के लिए ओपन डोर्स रिपोर्ट जारी किया गया है।  

विज्ञापन
Open Doors Report issues Indian students comprised nearly 20% of this number in the 2020-2021 academic year
विदेशों में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : Amar ujala

विस्तार

दिल्ली स्थित संयुक्त राज्य अमेरिकी दूतावास ने 'ओपन डोर्स' रिपोर्ट 2021 जारी कर दिया। इसमें अमेरिका में 200 से ज्यादा स्थानों पर 9,14,000 से अधिक छात्रों के साथ अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए एक शीर्ष स्थल बना है। इसमें 20 फीसदी अकेले भारतीय छात्र शामिल हैं।   शैक्षणिक वर्ष 2020-2021 में अमेरिका में 1,67,582 भारतीय छात्र शामिल हुए हैं। यह जानकारी अमेरिकी दूतावास ने दी है। 15 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सप्ताह के मौके पर अमेरिका का दिल्ली स्थित मिशन इंडिया, 2021 के लिए ओपन डोर्स रिपोर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


 ओपन डोर्स, अंतर्राष्ट्रीय छात्रों और संयुक्त राज्य अमेरिका में उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्ययन या अध्यापन करने वाले छात्रों और विदेशों में अध्ययन करने वाले यूएस छात्रों पर उनके घरेलू कॉलेजों या विश्वविद्यालयों में अकादमिक क्रेडिट के लिए एक व्यापक सूचना संसाधन है। युनाइटेड स्टेट्स में अंतर्राष्ट्रीय विनिमय गतिविधि का यह सर्वेक्षण यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट द्वारा प्रायोजित किया गया है। 
विज्ञापन

  भारत-अमेरिका के बीच शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी साझेदारी
भारत सरकार का केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय शिक्षा के क्षेत्र में भारत और अमेरिका की भागीदारी के लिए एक नया रास्ता खोल रहा है। इसके जरिए भारत और अमेरिका एक दूसरे के साथ रिसर्च के क्षेत्र में सहयोग करेंगे। दोनों देशों के बीच छात्रों और शिक्षकों की दो तरफा गतिशीलता तय की जाएगी। साथ ही दोनों देशों के शैक्षणिक संस्थान आपस में साझेदारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed