फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Online study will in 800 years old Britain Cambridge University, 67 online courses free in Harvard University

ब्रिटेन की 800 साल पुरानी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में होगी ऑनलाइन पढ़ाई, हार्वर्ड में 67 कोर्स मुफ्त

Thu, 21 May 2020 10:16 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Thu, 21 May 2020 10:16 AM IST
सार

  • कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में होगी ऑनलाइन पढ़ाई
  • कोरोना वायरस की वजह से लिया गया फैसला
  • हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में 67 ऑनलाइन कोर्स मुफ्त

विज्ञापन
Online study will in 800 years old Britain Cambridge University, 67 online courses free in Harvard University
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (फाइल फोटो)

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी की वजह से ब्रिटेन की 800 साल पुरानी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में 2020-21की पढ़ाई ऑनलाइन कराई जाएगी। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अक्तूबर से शुरू हो रहे सत्र में केवल ऑनलाइन पढ़ाई होगी। कैम्ब्रिज ब्रिटेन की पहली यूनिवर्सिटी है, जिसमें अगले सत्र में क्लास नहीं चलेंगी और केवल ऑनलाइन पढ़ाई होगी। 

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी की ओर से कहा गया कि कोरोना से हालात को देखते हुए लगता है कि सोशल डिस्टेंसिंग को आगे भी जारी रखना जरूरी है। खासतौर पर अक्तूबर 2020 से शुरू होकर 2021 की गर्मियों तक चलने वाले शैक्षणिक सत्र के लिए सोशल डिस्टेंसिंग अहम है। ऑनलाइन पढ़ाई के फैसले की समीक्षा कोरोना वायरस पर जारी दिशा-निर्देशों के हिसाब से की जाएगी।
विज्ञापन


कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन व्याख्यान में छोटे शिक्षण समूह के जरिए पढ़ाया जाएगा। इसमें भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि ऑनलाइन क्लास एक-दूसरे से सुरक्षित दूरी पर बैठे छात्रों के साथ ही संभव हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने भी दुनियाभर के छात्रों के लिए 67 ऑनलाइन कोर्स फ्री कर दिए हैं। इन कोर्स की अवधि एक से लेकर 12 हफ्ते तक है। इनमें कई कोर्स ऐसे हैं, जिनकी फीस आम दिनों में दो हजार से ढाई लाख रुपये तक होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed