{"_id":"5c3fa7d4bdec22733b51b934","slug":"one-third-working-women-in-un-are-sexually-harassed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएन में व्यावसायिक क्षेत्र में नौकरीपेशा एक तिहाई महिलाएं यौन उत्पीड़न का शिकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएन में व्यावसायिक क्षेत्र में नौकरीपेशा एक तिहाई महिलाएं यौन उत्पीड़न का शिकार
Thu, 17 Jan 2019 03:23 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 17 Jan 2019 03:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र में व्यवसाय के क्षेत्र में काम करने वाली एक तिहाई महिलाएं यौन उत्पीड़न का शिकार हैं। एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, यहां की महिला कर्मियों की स्थिति कार्यस्थल पर बेहद खराब है। पिछले दो सालों में विश्व निकाय में महिलाएं यौन शोषण का शिकार हुई हैं। इस तरह के दुर्व्यवहार पर पहले सर्वेक्षण के मंगलवार को जारी नतीजों में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा है कि अध्ययन में व्यथित करने वाले कुछ आंकड़े और तथ्य हैं जिन्हें बदलने की जरूरत है ताकि संयुक्त राष्ट्र में कार्यस्थल में सुधार किया जा सके। सर्वेक्षण के अनुसार, पिछले दो वर्षों में करीब 33 प्रतिशत कर्मचारियों ने कम से कम एक बार यौन शोषण किए जाने की जानकारी दी। विश्व निकाय में अपनी कार्य अवधि के दौरान किसी न किसी तरह के यौन उत्पीड़न के शिकार हुए लोगों की संख्या 38.7 फीसदी है।
विज्ञापन
यौन शोषण की सबसे आम घटनाओं में यौन कहानियां या चुटकुले हैं जिनमें कपड़ों, शरीर या यौन गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां की जाती हैं। इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि यौन उत्पीड़न करने वाले हर तीन व्यक्तियों में दो पुरुष और हर चार में से एक निरीक्षक या प्रबंधक है। सर्वेक्षण के अनुसार, यौन शोषण करने वालों में करीब 10 में से एक व्यक्ति वरिष्ठ नेता था। गुतारेस ने कहा कि सर्वेक्षण के नतीजों से पता चलता है कि विश्व निकाय में यौन शोषण के मामले अन्य संगठनों के मुकाबले कम हैं लेकिन समानता, गरिमा और मानवाधिकारों में चैम्पियन संयुक्त राष्ट्र को उच्च मानक तय करने चाहिए।
विज्ञापन