{"_id":"6612ce4e042745fbe4017216","slug":"one-step-away-from-victory-no-ceasefire-until-pm-netanyahu-on-gaza-war-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का बयान-जीत से एक कदम दूर, तब तक कोई युद्धविराम नहीं जब तक…","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का बयान-जीत से एक कदम दूर, तब तक कोई युद्धविराम नहीं जब तक…
Sun, 07 Apr 2024 10:18 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेरुसलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेरुसलम
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Sun, 07 Apr 2024 10:18 PM IST
सार
Gaza War: गाजा युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि इस्राइल जीत से एक कदम दूर है। उन्होंने कहा कि जब तक हमास द्वारा सभी बंधकों को मुक्त नहीं किया गया, तब तक युद्धविराम नहीं होगा।
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू(फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
विस्तार
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल गाजा युद्ध में जीत से एक कदम दूर है। उन्होंने कहा कि जब तक हमास सभी बंधकों को मुक्त नहीं कर देता, तब तक कोई संघर्ष विराम नहीं होगा।
विज्ञापन
जीत से एक कदम दूर इस्राइल- नेतन्याहू
बता दें कि हमास आतंकवादियों द्वारा इस्राइल पर हमले के बाद पर 7 अक्टूबर को युद्ध शुरू हो गया था। इसके छह महीने पूरे होने के अवसर पर पीएम नेतन्याहू एक कैबिनेट बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम जीत से एक कदम दूर हैं लेकिन हमने जो कीमत चुकाई वह दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि जब तक बंधकों की वापसी नहीं होगी, तब तक कोई युद्धविराम नहीं होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस्राइल समझौते के लिए तैयार है, आत्मसमर्पण के लिए नहीं। नेतन्याहू के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा इस्राइल पर दबाव बनाया जा रहा है जबकि यह दबाव हमास के खिलाफ बनाया जाना चाहिए। इससे बंधकों की रिहाई हो सकेगी। इस्राइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे के में इस्राइल-हमास युद्ध के बंधकों की तस्वीरें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Tel Aviv, Israel: Visuals from Ben Gurion Airport where pictures of hostages of Israel- Hamas war, have been put up. pic.twitter.com/VH0ZUqe4CI
— ANI (@ANI) April 7, 2024
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति ने की थी तत्काल युद्धविराम की मांग
बता दें कि एक अप्रैल को गाजा हवाई हमले में अमेरिका की चैरिटी वर्ल्ड सेंट्रल किचन के सात सहायता कर्मियों की मौत हो गई थी। इस वजह से इस्राइल को अंतरराष्ट्रीय आक्रोश का सामना करना पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को नेतन्याहू के साथ फोन पर बातचीत की और तत्काल युद्धविराम की मांग की।
‘जो हमें चोट पहुंचाएगा, हम उसे चोट पहुंचाएंगे’
इस बीच नेतन्याहू ने ईरान पर इस्राइल के खिलाफ कई हमलों के पीछे होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो हमें चोट पहुंचाएगा या हमें चोट पहुंचाने की योजना बनाएगा, हम उसे चोट पहुंचाएंगे। हम हर समय इस सिद्धांत पर चलते हैं।
बता दें कि सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी वाणिज्य दूतावास हवाई हमले में पूरी तरह से बर्बाद हो गया था। इस हमले में इमारत में मौजूद ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड फोर्स के सीनियर कमांडर मुहम्मद रेजा जाहेदी सहित पांच लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए थे। इसके बाद से अरब देशों में इस्राइल के खिलाफ उबाल है। ऐसे में गाजा में युद्ध फैलने की आशंका तेज हो गई है।