फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   One person injured two others missing after an explosion at an Atlanta america

अमेरिका: अटलांटा क्षेत्र के अपार्टमेंट परिसर में विस्फोट, एक घायल, दो अन्य लापता

Mon, 13 Sep 2021 03:28 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 13 Sep 2021 03:28 AM IST
सार

डनवुडी पुलिस ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि विस्फोट के बारे में दोपहर 1:24 बजे फोन आया। फायर विभाग घटनास्थल पर है और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
One person injured two others missing after an explosion at an Atlanta america
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : twitter

विस्तार

अमेरिका के अटलांटा क्षेत्र के एक अपार्टमेंट परिसर में रविवार को एक विस्फोट हुआ। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया और दो अन्य लापता हैं। डेकाल्ब काउंटी फायर रेस्क्यू डिपार्टमेंट के डिप्टी फायर चीफ मेल्विन कार्टर ने मीडिया को बताया कि व्यक्ति को मामूली चोटों के साथ अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी अन्य अपार्टमेंट में तलाशी ली जा रही है वहां अन्य लोग भी फंसे हो सकते हैं। विस्फोट ने एक इमारत की कई मंजिलों को नष्ट कर दिया।

कार्टर ने कहा कि अधिकारियों को विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन इमारत के लीजिंग एजेंट ने विस्फोट की कॉल आने से करीब एक घंटे पहले गैस की तेज गंध की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटवोन विलियम्स ने कहा कि वह एक पड़ोसी अपार्टमेंट में काम कर रहे थे, तभी एक घायल बच्चे को मदद के लिए चिल्लाते हुए आवाज सुनाई दी जिसे सुन कर वह हिल गए। उन्होंने कहा कि विस्फोट होते ही भूकंप महसूस किया। 


विलियम्स ने  मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मैं पूरी तरह से घबरा गया था, मैंने अपना कार्यालय बंद कर दिया और जल्दी से यह पता लगाने के लिए दौड़ा कि क्या हो रहा है। लोग विस्फोट सुनकर जमा होने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed